{"_id":"6a876cc0bacf8b7d550c17ea","slug":"accident-occurred-late-at-night-near-baghagara-on-the-gorakhpur-varanasi-highway-a-kashi-depot-bus-was-en-route-to-gorakhpur-with-37-passengers-on-board-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1052-1425112-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक में पीछे से बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक में पीछे से बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 14 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास देर रात हुआ हादसा- काशी डिपो की बस गोरखपुर आ रही थी, बस में सवार थे 37 यात्री
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक के पीछे चल रही बस ने अचानक ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बस चालक दयाशंकर यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल 14 यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
एसपी नार्थ ने बताया कि काशी डिपो की बस गोरखपुर आ रही थी। बस में 37 यात्री सवार थे। बाघागाड़ा के पास आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचान दयाशंकर यादव निवासी ग्राम बसहुपुर, सेवापुरी, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
ये यात्री हुए घायल
हादसे में अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र स्व. विंध्याचल प्रसाद गुप्ता निवासी भीअटा, थाना बांसगांव, ज्ञानवती देवी पत्नी राममोहन निवासी लडुआ महुआ, थाना बखिरा, संतकबीरनगर, अन्नू पुत्री विश्वनाथ निवासी पादरी बाजार, थाना शाहपुर, राकेश यादव पुत्र स्व. केदार लाल यादव निवासी थाना चंदवक, जौनपुर, रागिनी मिश्रा पुत्री अनिल मिश्रा, राकेश गुप्ता पुत्र स्व. गिरिजा प्रसाद गुप्ता निवासी कौड़ीराम, थाना बांसगांव, सुमन मिश्रा पुत्री हनुमान मिश्रा निवासी जेल रोड, थाना शाहपुर, अमरजीत प्रसाद पुत्र रामसमुझ निवासी उचेर, गोरखपुर, हुमायूं हाशमी पुत्र जियाउल हक निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट, मो. रफी पुत्र मो. जैफी निवासी बसंतपुर, थाना राजघाट, मो. इमरान पुत्र मो. रफी निवासी बसंतपुर, सुरेश गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी मझनगांवा, थाना गगहा, संदीप कुमार पुत्र लालचंद प्रसाद निवासी भरसी बुजुर्ग, थाना गोला और सुंदरी पुत्री मोहन निवासी बागनगर, थाना बखिरा घायल हुए हैं।