{"_id":"6a876c0be1feb0c65b0eb01d","slug":"no-trace-found-of-student-who-drowned-in-the-rapti-even-on-the-third-day-family-members-staged-a-one-hour-road-blockade-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1424779-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती में डूबे छात्र का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने एक घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती में डूबे छात्र का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने एक घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो दोस्तों के साथ नदी की ओर गया था 10वीं का छात्र, दोनों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
- हत्या की आशंका जताकर परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
गोरखपुर। राप्ती नदी में लापता प्रिंस कुमार (16) का तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की चार टीमों ने नदी में घंटों तलाश अभियान चलाया लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका। छात्र के नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद छोटका पथरा निवासी सत्यपाल निषाद का बड़ा बेटा प्रिंस एमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। परिजन का आरोप है कि मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा दोयम निवासी दो युवक उसे स्कूटी से लेकर राप्ती नदी की ओर गए थे। कुछ घंटे बाद दोनों युवकों ने प्रिंस के नदी में डूबने की सूचना उसके परिवार को दी।
परिजन का आरोप है कि दोनों युवक प्रिंस के कपड़े और मोबाइल लेकर वापस लौटे थे। सूचना मिलने के बाद राजघाट पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ नदी में तलाश शुरू कराई। बुधवार को राप्ती नदी के किनारे से प्रिंस की चप्पल जबकि अमरूतानी से उसके कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए थे।
विज्ञापन
परिजन ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में बुधवार को करीब छह घंटे तक सड़क जाम किया गया था। बृहस्पतिवार को भी परिजन और मोहल्ले के लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन किया।
मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। उधर, छात्र की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की चार टीमें लगातार जुटी हैं। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि शुक्रवार को भी राप्ती नदी में तलाश अभियान जारी रहेगा।