फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways to run 8 special trains for Raksha Bandhan; travel to be easier for sisters.

Ambala News: रक्षाबंधन पर रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें, बहनों की राह होगी आसान

Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Railways to run 8 special trains for Raksha Bandhan; travel to be easier for sisters.
अंबाला और नंगलडैम के बीच संचालित मैमू ट्रेन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। इनमें दो आरक्षित और छह अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली मंडल और मुख्यालय से मिले प्रस्ताव के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने संबंधित मंडलों और अधिकारियों को ट्रेनों के संचालन की व्यवहार्यता की जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सितंबर तक चलेंगी दो आरक्षित स्पेशल ट्रेनें
कानपुर सेंट्रल के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से दो आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन 28 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। दोनों ट्रेनें इस दौरान 35 से अधिक फेरे लगाएंगी। रेलवे की ओर से आरक्षण व्यवस्था से संबंधित सॉफ्टवेयर को भी जल्द अपडेट किया जाएगा, ताकि यात्रियों को टिकट बुकिंग में सुविधा मिल सके और कंफर्म टिकट उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


27 और 28 को चलेंगी छह अनारक्षित ट्रेनें
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें आसपास के शहरों और गांवों में रहने वाले भाइयों के घर जाती हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने कम दूरी के यात्रियों के लिए एमईएमयू और डीईएमयू विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। इन ट्रेनों का संचालन 27 और 28 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित विशेष ट्रेनों का संचालन हजरत निजामुद्दीन-मथुरा, तिलक ब्रिज-मेरठ/मोदीनगर, पानीपत-दिल्ली-अंबाला कैंट, अंबाला कैंट-पानीपत, गाजियाबाद-अलीगढ़ और शामली-दिल्ली शाहदरा मार्गों पर किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन रहेगा मुस्तैद

त्योहारी सीजन में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मुख्यालय और दिल्ली मंडल की ओर से वाणिज्यिक एवं परिचालन विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है।

आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीमें रहेंगी तैनात

स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी। चोरी और अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।


वर्जन

रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए रेलवे ने लोकल मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। यह ट्रेनें 27 व 28 अगस्त को चलेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं पर्व को लेकर स्टेशन पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी जाएंगी।

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed