फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Work in tehsils stalled, 300 Jamabandi and 700 Intkals stalled due to Patwari strike

Kurukshetra News: ठप रहा तहसीलों में कामकाज, पटवारियों की हड़ताल से 300 जमाबंदी, 700 इंतकाल अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Work in tehsils stalled, 300 Jamabandi and 700 Intkals stalled due to Patwari strike
कुरुक्षेत्र। पटवारियों की हड़ताल के बीच तहसील में पूछताछ के बाद बिना काम हुए ही लौटते लोग। संवा - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। पोर्टल की खामियों और डिजिटल क्रॉप सर्वे की परेशानियों को लेकर जिले के पटवारी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन तहसीलों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। पटवारियों ने पटवार भवन में धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पहले दिन 300 से अधिक जमाबंदियों और करीब 700 इंतकाल के काम अटक गए। इसके अलावा लगभग एक हजार प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य भी नहीं हो सके। अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। तहसील कार्यालयों में अधिकतर काउंटर खाली रहे। पटवारियों का कहना है कि तकनीकी खामियों से जमीनी व राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ता है और गड़बड़ी की संभावना भी रहती है। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान साहब सिंह ने बताया कि तकनीकी खामियों से काम का बोझ बढ़ रहा है। निर्धारित समय में कार्य पूरा करना मुश्किल हो गया है। पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहाबाद, लाडवा और बाबैन के प्रधानों ने भी यही बात कही। साहब सिंह ने दावा किया कि हर दिन 300 से ज्यादा जमाबंदी व 700 से ज्यादा इंतकाल होते हैं, जो ठप रहे। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ई-रिक्शा से पहुंचा, नहीं मिल पाया इंतकाल
दबखेड़ी गांव के रहने वाले ऋषीपाल का कहना था कि वह ई- रिक्शा के जरिए तहसील तक पहुंचा था लेकिन यहां आने पर पता चला कि पटवारी हड़ताल पर है। जमीन का इंतकाल लेना था, जो नहीं मिल पाया। अब कब मिलेगा, यह भी कोई बताने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह में क्रॉप सर्वे संभव ही नहीं
जिला प्रधान साहब सिंह का कहना है कि पहले ही एक पटवारी पर एक गांव के 700 से 800 तक केस है जबकि दो से तीन गांव तक दे दिए गए हैं। न टैब दिया है और न ही अलग से कोई व्यवस्था है। अपने मोबाइल पर सर्वे कार्य को डिजिटल करने के दौरान काॅल भी आ जाती है तो पूरा कार्य ही दोबारा करना पड़ जाता है। वहीं बारिश का भी मौसम चला हुआ है ऐसे हालात में भी एक माह में ही कार्य पूरे करने के आदेश दिए हुए हैं। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों की हड़ताल के बीच तहसील में पूछताछ के बाद बिना काम हुए ही लौटते लोग। संवा

कुरुक्षेत्र। पटवारियों की हड़ताल के बीच तहसील में पूछताछ के बाद बिना काम हुए ही लौटते लोग। संवा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed