फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students raised the issues of E20 and the NEET paper leak in the Youth Parliament.

Rewari News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने उठाए ई20 और नीट पेपर लीक का मुद्दा

Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Students raised the issues of E20 and the NEET paper leak in the Youth Parliament.
जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
डहीना। गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय युवा संसद हुई। एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करीब 50 मिनट तक संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के 49 विद्यार्थियों ने सांसदों और मंत्रियों की भूमिकाएं निभाईं। पायल ने अध्यक्ष, मोहित ने प्रधानमंत्री, गोपाल ने उपाध्यक्ष और नाजुक ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। आंचल ने वित्त मंत्री, खुशी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारती ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, प्रतिभा ने पेट्रोलियम मंत्री और किंजल ने कानून मंत्री की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रश्नकाल में विपक्ष ने ई20, नीट-यूजी पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार से सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष नाजुक ने नीट-यूजी पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायी कार्य के दौरान कानून मंत्री किंजल ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक-2026 पेश किया। चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।

निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज यादव, डॉ. नरेंद्र पाल और डॉ. सुदेश शर्मा रहे। संयोजक प्रदीप कुमार और सहसंयोजक मिथिलेश कुमारी रहे। इस दौरान ग्राम सरपंच शीलवती यादव सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed