{"_id":"6a8c8d7ced4124d945035a88","slug":"students-should-embrace-skill-development-prof-rashmi-pundir-rewari-news-c-198-1-rew1001-244222-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास को अपनाएं विद्यार्थी : प्रो. रश्मि पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास को अपनाएं विद्यार्थी : प्रो. रश्मि पुंडीर
Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रो. रश्मि पुंडीर को स्वागत करते गणमान्य। स्रोत : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से एमए अंग्रेजी के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो. रश्मि पुंडीर ने विद्यार्थियों को कौशल विकास अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. रोमिका बत्रा ने की। प्रो. रश्मि पुंडीर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन बेहद अमूल्य है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर अपने व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास के लिए सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उन्होंने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, इच्छाशक्ति और अनुशासित प्रयासों के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रो. पुंडीर ने कौशल विकास को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में हर क्षेत्र में कुशल व्यक्ति ही अपनी पहचान बना सकता है, इसलिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का लाभ उठाकर नए कौशल सीखने चाहिए।
उन्होंने विभाग की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों और माहौल से अवगत कराने के लिए हर वर्ष इस तरह के इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. निखिलेश यादव एवं डॉ. बिजेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए सिलेबस की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग न करने, नशा न करने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर शोधार्थी ज्योति, प्रीति, रोहित सहित विभाग के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।