{"_id":"6a89ccff97f2def46a083e9a","slug":"abhay-chautala-reply-to-hooda-said-i-am-in-rohtak-for-two-days-let-him-confront-me-wherever-he-pleases-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हुड्डा के देख लेने वाले बयान पर अभय बोले- दो दिन रोहतक में हूं, जहां मर्जी, वहां देख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हुड्डा के देख लेने वाले बयान पर अभय बोले- दो दिन रोहतक में हूं, जहां मर्जी, वहां देख लें
Sat, 22 Aug 2026 09:53 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:53 PM IST
हुड्डा के देख लेने वाले बयान पर चौटाला ने कहा कि मैं दो दिन रोहतक में ही हूं, जहां मर्जी वहां देख लें। अभय चौटाला ने कहा, 2024 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के पीछे हुड्डा की भूमिका का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
अभय चौटाला, Abhay Chautala
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के कलानौर में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमला बोला। हुड्डा के देख लेने वाले बयान पर चौटाला ने कहा कि मैं दो दिन रोहतक में ही हूं, जहां मर्जी वहां देख लें। अभय चौटाला ने कहा, 2024 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के पीछे हुड्डा की भूमिका का खुलासा करेंगे। आरोप लगाया कि हुड्डा ने भाजपा के कहने पर 17 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए थे जो चुनाव हार गए थे।
कलानौर में सैकड़ों युवाओं ने इनेलो का दामन थामा
सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस और जजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा और जिला अध्यक्ष नफे लाहली ने युवाओं काे पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इनेलो नेता विश्वास भाली साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य अजय भाली सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अमित मोरवाल, सचिन नांदल, अमित बड़क, जोगिंदर पहलवान, मनजीत कन्हेली आदि मौजूद रहे।
बोले-हुड्डा ने जेल जाने के डर से हरियाणा में बनवाई भाजपा सरकार
रोहतक। अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने जेल जाने के डर से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई। चौटाला ने कांग्रेस पर विपक्ष का फर्ज निभाने के बजाय भाजपा का साथ देने का आरोप भी लगाया। अभय चौटाला ने ये बातें शनिवार को लाखनमाजरा और कलानौर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और गांव-गांव संपर्क साधने की अपील की।
विज्ञापन
चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली ताऊ देवीलाल की 113 वीं जयंती रैली का न्योता भी दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को घेरा। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कई बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत का प्रमाण बताया।
कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सवाल
अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चिंताजनक है और भ्रष्टाचार चरम पर है। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा जातीय ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाईचारे की धरती है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।