फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government School Sample won the skit competition, while PM-SHRI Titauli emerged as the winner in the solo dance category.

Rohtak News: स्किट में राजकीय विद्यालय सैंपल व एकल नृत्य में पीएमश्री टिटौली विजेता

Fri, 21 Aug 2026 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Government School Sample won the skit competition, while PM-SHRI Titauli emerged as the winner in the solo dance category.
42-रोहतक के पठानिया वर्ल्ड क्लास कैंपस में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के विजेता प्रतिभागियों क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पठानिया वर्ल्ड क्लास कैंपस में शुक्रवार को जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। स्किट स्पर्धा के सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंपल प्रथम रहा। रागनी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य और एकल नृत्य दोनों में पीएमश्री राजकीय विद्यालय टिटौली प्रथम रहा।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, डायट प्रधानाचार्य रितु पंघाल और उप जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार के साथ दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस उत्सव में जिले के 5 खंडों से लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अन्य स्पर्धाओं में भी कई विद्यालयों को द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनजीत मलिक ने कहा कि लोक संस्कृति और हरियाणवी धरोहर बेहद समृद्ध है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अशोक नांदल और जिला सांस्कृतिक समन्वयक सुनीता अहलावत का विशेष मार्गदर्शन रहा। समापन पर जिला परियोजना अधिकारी सुमन हुड्डा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed