फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Patwaris strike wearing black armbands; 800 certificates stalled at the Tehsil office.

Rohtak News: काली पट्टी बांधकर पटवारियों ने की हड़ताल, तहसील में 800 प्रमाणपत्र अटके

Thu, 20 Aug 2026 07:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Aug 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Patwaris strike wearing black armbands; 800 certificates stalled at the Tehsil office.
07-रोहतक तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में खामियों और डिजिटल फसल सर्वे यानी डीसीएस प्रणाली की दिक्कतों के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की जिला इकाई ने वीरवार से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इससे तहसील में पहले दिन 800 प्रमाणपत्र के साथ ही खरीफ फसलों की गिरदावरी का कार्य भी अटक गया।
तहसील में पटवारियों और कानूनगो ने धरना देकर नारेबाजी की। सभी कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एसोसिएशन के जिला प्रधान रवि सैनी व कोषाध्यक्ष विनोद का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण फर्द, नकल, रजिस्ट्री और ऑनलाइन काम घंटों तक नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

डीसीएस में भी खामी है जिससे परेशानी हो रही है। हड़ताल के चलते जिले में लगभग 800 जाति और रिहायशी प्रमाणपत्रों व खरीफ फसलों की गिरदावरी अटक गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जल्द सॉफ्टवेयर की खामियों को दूर नहीं किया गया और मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो शामिल हुए। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुराने सिस्टम को तब तक जारी रखा जाए जब तक नया सॉफ्टवेयर पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता।
पटवारियों को कराएं टैब उपलब्ध
सैनी ने कहा कि अगर डीसीएस पटवारियों से करवाना है तो पहले इसकी रेंज 20 से 200 मीटर की जाए व पटवारियों को इसके लिए टैब उपलब्ध करवाए जाएं। इस दौरान जयवीर चहल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच, सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान व सलाहकार प्रेम घिलौड़िया भी मौजूद रहे।

-------------
दफ्तर पर ताला लगाकर धरने पर चले गए पटवारी
सांपला। कस्बे में पटवारी काम छोड़कर दफ्तर पर ताला लगाकर धरने पर चले गए जिससे तहसील में कामकाज ठप रहा। राजस्व से संबंधित कामकाज के लिए तहसील में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जमाबंदी व इंतकाल सहित अन्य कार्यों के लिए बनाए गए काउंटर भी खाली रहे। रजिस्ट्री एवं जाति प्रमाणपत्र, भूमि पैमाइश और इंतकाल सहित अन्य जरूरी कामकाज भी प्रभावित हुए। गांव से आए लोगों को बिना कामकाज के लौटना पड़ा। संवाद

07-रोहतक तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। संवाद

07-रोहतक तहसील परिसर में हड़ताल पर बैठे द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed