फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Police encounter in Delhi two associates of the Bhau gang arrested

दिल्ली में रोहतक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 08:13 PM IST
मयूर शर्मा माय सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माय सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 08:13 PM IST
सार
Register For Event

आरोपी रोहतक व दिल्ली में हत्या व फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से तैयारी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों का क्राइम रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
Rohtak Police encounter in Delhi two associates of the Bhau gang arrested
दोनों बदमाशों के पैरों में लगी दो-दो गोलियां - फोटो : माई सिटी

विस्तार

दिल्ली में रोहतक की सीआईए पुलिस ने बक्करवाला इलाके में मुठभेड़ के बाद हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया। रिठाल गांव निवासी समीर व विजय नगर निवासी कुश के दोनों पैरों में दो-दो गोलियां लगी हैं। 
विज्ञापन


रोहतक की सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो साथी दिल्ली व रोहतक में बड़ी वारदात अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और दिल्ली के बक्करवाला के पास आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस की टीम भी आ गई।
विज्ञापन


दोनों तरफ से फायरिंग में रिठाल गांव निवासी समीर व विजय नगर निवासी कुश घायल हो गए। आरोपियों से आधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए है। आरोपी रोहतक व दिल्ली में हत्या व फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से तैयारी कर रहे थे। पुलिस आरोपियों का क्राइम रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed