फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 crore project to provide relief from waterlogging; 7.5 km-long storm water line to be laid.

Sonipat News: 24 करोड़ से जलभराव से मिलेगी राहत, 7.5 किमी लंबी स्टॉर्म वाटर लाइन बिछेगी

Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
24 crore project to provide relief from waterlogging; 7.5 km-long storm water line to be laid.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में लाइन दबाने के कार्य का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्र - फोटो : Archive
गन्नौर। बारिश के बाद रेलवे रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर होने वाले जलभराव से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन परियोजना पर काम कर रहा है। इसके तहत करीब 7.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर बारिश के पानी को पंपिंग स्टेशन के जरिये सीधे अगवानपुर ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से अगवानपुर रोड स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इस हिस्से में करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। विधायक देवेंद्र कादियान ने अगवानपुर रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कादियान ने कहा कि परियोजना पूरी होने तक निर्माण के कारण दुकानदारों और राहगीरों को कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन इसके बाद शहर को जलभराव से राहत मिलेगी। रेलवे रोड पर हल्की बारिश में भी पानी जमा होना लंबे समय से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनेंगे
परियोजना के तहत दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पाइपलाइन देवीलाल चौक, जीटी रोड, बेगा रोड, गुमड़ फ्लाईओवर क्षेत्र, पुराना बादशाही रोड और अगवानपुर रेलवे ओवरब्रिज तक बिछाई जाएगी। पंपिंग स्टेशनों से पानी अगवानपुर ड्रेन में छोड़ा जाएगा। अगवानपुर रोड का काम पूरा होने के बाद बेगा रोड और बादशाही रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा।

मानसून में रेलवे रोड का काम रोका
परियोजना का शुभारंभ विधायक ने रेलवे रोड स्थित लघु सचिवालय के पास से किया था। पाइपलाइन के लिए सड़क खोदने के बाद मानसून में बारिश के दौरान जलभराव होने लगा। दुकानदारों की परेशानी और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल रेलवे रोड पर काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed