{"_id":"6aec48cc645e5aaacb040fb0","slug":"jp-nadda-diwali-celebration-vijaypur-deep-milan-program-november-7-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अपनों के बीच विजयपुर में दिवाली मनाएंगे जेपी नड्डा, सात नवंबर को आवास पर होगा दीप मिलन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अपनों के बीच विजयपुर में दिवाली मनाएंगे जेपी नड्डा, सात नवंबर को आवास पर होगा दीप मिलन कार्यक्रम
Thu, 05 Nov 2026 02:44 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:44 PM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दीपावली मनाने के लिए शुक्रवार देर रात बिलासपुर के विजयपुर पहुंचेंगे। 7 नवंबर को उनके आवास पर दीप मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। नड्डा 9 नवंबर को दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
दीपावली का त्योहार अपनेपन, मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का अवसर होता है। इसी परंपरा को निभाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस बार अपने गृह क्षेत्र विजयपुर में परिवार और क्षेत्र के लोगों के बीच दिवाली मनाएंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जेपी नड्डा शुक्रवार देर रात विजयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 7 नवंबर को उनके विजयपुर स्थित आवास पर दीप मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के लोग, भाजपा कार्यकर्ता और उनसे मिलने पहुंचने वाले मेहमान उनसे मुलाकात कर सकेंगे।
विज्ञापन
7 नवंबर को आवास पर होगा दीप मिलन कार्यक्रम
कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह से ही नड्डा के आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री सभी से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं देंगे और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी वह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ दीपावली मनाएंगे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 7 नवंबर को विजयपुर में दीप मिलन कार्यक्रम रखा गया है। नड्डा दिनभर स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनसे मिलने आने वाले मेहमानों के बीच रहेंगे।
विज्ञापन
सामाजिक मेलजोल और आत्मीयता पर रहेगा जोर
स्वदेश ठाकुर के अनुसार, दीप मिलन कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठन में आत्मीयता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को दीपावली के दिन भी विजयपुर में लोगों के साथ शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
9 नवंबर को दिल्ली लौटेंगे जेपी नड्डा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री 9 नवंबर को विजयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वह अश्विन नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे।