फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Anirudh Singh says clear information regarding the rules of rural schemes will resolve implementation

शिमला: अनिरुद्ध सिंह बोले-ग्रामीण योजनाओं के नियमों की स्पष्ट जानकारी से दूर होंगी क्रियान्वयन की अड़चनें

Tue, 29 Sep 2026 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 09:45 PM IST
सार
Register For Event

 मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की करीब 90 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ऐसे में नियमों की जानकारी के अभाव में विकास कार्य प्रभावित होते हैं और बजट का समुचित उपयोग नहीं हो पाता।

विज्ञापन
Shimla: Anirudh Singh says clear information regarding the rules of rural schemes will resolve implementation
कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को योजनाओं, नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट व अद्यतन जानकारी होना जरूरी है। हिपा में छह जिलों के जिला विकास अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की करीब 90 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ऐसे में नियमों की जानकारी के अभाव में विकास कार्य प्रभावित होते हैं और बजट का समुचित उपयोग नहीं हो पाता। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम के माध्यम से ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की बैठकों का एजेंडा, विवरण और कार्यवाही ऑनलाइन दर्ज होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ने के साथ डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। मंत्री ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed