फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khudkhushi: IIM Sirmaur BMS student hangs himself; body found on the floor of hostel room.

खुदकुशी: आईआईएम सिरमौर में बीएमएस के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, छात्रावास के कमरे में फर्श पर मिला शव

Sat, 22 Aug 2026 10:07 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:07 AM IST
सार
Register For Event

मूलरूप से प्रियदर्शनी कॉलोनी महंगाव, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले प्रारब्ध ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
khudkhushi: IIM Sirmaur BMS student hangs himself; body found on the floor of hostel room.
खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के नए कैंपस में बीएमएस तृतीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र प्रारब्ध शुक्ला ने शुक्रवार को छात्रावास के कमरे में फंदा लगा लिया। मूलरूप से प्रियदर्शनी कॉलोनी महंगाव, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले प्रारब्ध ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों से पता चला है कि छात्र कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था और इसकी दवाएं भी ले रहा था। हालांकि, मौके पर न तो कोई दवाई मिली और न ही सुसाइड नोट।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को प्रारब्ध के पिता प्रोफेसर अनुपम शुक्ला उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रहे थे। कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं की तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन से संपर्क साधा। पिता के कहने पर वार्डन तुरंत छात्र के कमरे के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर वार्डन ने कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर झांका तो छात्र फर्श पर पड़ा था। कपड़े का फंदा खुलने के बाद वह फर्श पर गिर गया था। इसके बाद प्रबंधन के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र के कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

कमरे में अकेला रहता था प्रारब्ध
पुलिस के मुताबिक, प्रारब्ध कमरे में अकेला रहता था। हालांकि, इसमें दो छात्रों के रहने की सुविधा है। शुक्रवार को संस्थान में कोई परीक्षा चल रही था। आसपास के कमरों में रहने वाले छात्र परीक्षा देने गए थे, लेकिन वह नहीं गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed