फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inspected project activities.

Kullu News: परियोजना गतिविधियों का किया निरीक्षण

Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Inspected project activities.
कुल्लू। जिले में चल रही परियोजना गतिविधियों का जाइका अधिकारियों ने निरीक्षण किया। राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर से बलजीत सिंह संधू ने कृषि प्रसार की गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसमें बहाव सिंचाई योजना नरैणी में जाइका की ओर से लगाए गए खीरे और फूलगोभी प्रदर्शन प्लॉटों को देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने फसलों की वर्तमान स्थिति, पौधों की वृद्धि, फसल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था तथा अपनाई जा रही कृषि तकनीकों का जायजा लिया। किसानों से बातचीत कर प्रदर्शन के माध्यम से प्राप्त अनुभव, फसल उत्पादन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से होने वाले लाभों की जानकारी ली। सेवा क्षेत्र गतिविधि के अंतर्गत हथकरघा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी प्रशिक्षुओं से संवाद एवं बातचीत की गई। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल, प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा हस्तशिल्प एवं हथकरघा कार्य से जुड़ी संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed