फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kartah Primary School Kullu 40 Students Five Classes One Room 16 Months

हिमाचल: आपदा के 16 माह बाद भी नहीं बना कुल्लू के करटाह स्कूल का भवन, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
Ankesh Dogra प्रशांत नेगी, (लारजी) कुल्लू
प्रशांत नेगी, (लारजी) कुल्लू Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
Register For Event

कुल्लू की सैंज घाटी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वर्ष 2025 की आपदा में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के 16 माह बाद भी नया भवन नहीं बन पाया है। मजबूरी में 40 बच्चों की पांच कक्षाएं एक ही कमरे में लग रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Kartah Primary School Kullu 40 Students Five Classes One Room 16 Months
प्राथमिक विद्यालय करटाह का क्षतिग्रस्त भवन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले की सैंज घाटी में आपदा के 16 माह बीत जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का क्षतिग्रस्त भवन आज तक दोबारा नहीं बन पाया है। भवन के अभाव में 40 नौनिहालों की पांच कक्षाएं एक ही कमरे में लगानी पड़ रही हैं। वर्ष 2025 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का भवन आज तक नहीं बन पाया है।  एक कमरे में सभी कक्षाओं के साथ बैठने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लंबे समय से जिम्मेदार विभागों की ओर से भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।  

विज्ञापन
Trending Videos

आपदा के बाद से क्षेत्र में न केवल सड़कें खस्ताहाल हैं, बल्कि कई सरकारी भवनों का पुनर्निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है।  अभिभावक टिकमू देवी, हिरालाल, योगराज और गिरधारी लाल ने कहा कि वे कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं। विभाग ने दो कमरों का नया भवन बनाने का भरोसा दिया था। हालांकि लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह आश्वासन धरातल पर पूरा नहीं हो सका है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञानचंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय करटाह की इस समस्या के समाधान के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन और शिक्षा विभाग जल्द नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाए, ताकि विद्यार्थियों को बैठने और पढ़ने के लिए उचित जगह मिल सके।  -वेदराम, अभिभावक

भवन निर्माण के मात्र खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए बजट और निर्माण की औपचारिकताएं समय पर पूरी करे, ताकि बच्चों को शीघ्र अपना भवन मिल सके। -दुर्गा देवी, अध्यक्ष, एसएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed