{"_id":"6a885c6542c191cca10dc573","slug":"case-of-attempted-run-over-accused-missing-police-intensify-search-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210005-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचलने के प्रयास का मामला : आरोपी गायब, पुलिस की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुचलने के प्रयास का मामला : आरोपी गायब, पुलिस की तलाश तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास, अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस
फॉलोअप....
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के मलथेहड़ में जमीन विवाद के बाद स्कूटी सवार बहू-ससुर को गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी भूमिगत हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।
पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद क्रॉस प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद सानू देवी और उनके ससुर जय किशन स्कूटी से घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने वाहन से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस घटना में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन और वारदात के दौरान उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, मुख्य आरोपी के साथ शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।