फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharmpur-Jogindernagar road closed for three hours due to landslide at Kandhapatan.

Mandi News: कांढापतन में भूस्खलन से धर्मपुर-जोगिंद्रनगर सड़क तीन घंटे बंद

Sat, 22 Aug 2026 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Dharmpur-Jogindernagar road closed for three hours due to landslide at Kandhapatan.
बारिश थमने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से हटाया मलबा, यातायात बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर-जोगिंद्रनगर-लडभड़ोल सड़क मार्ग पर कांढापतन के पास शनिवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन होने से यातायात करीब तीन घंटे बाधित रहा। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। लगातार बारिश के कारण तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया जा सका। बारिश रुकने के बाद विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेजकर सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलने के बाद वहां फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई। विभाग की ओर से बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अंशुमन सोनी ने बताया कि भारी बारिश के कारण कांढापतन के पास भूस्खलन से धर्मपुर-जोगिंद्रनगर सड़क बंद हो गई थी। बारिश रुकने के बाद जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया और मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से रुकने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed