{"_id":"6a898f9d961ba6375a0fbef6","slug":"rain-slows-things-down-again-42-roads-closed-44-transformers-out-of-order-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210086-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश ने फिर रोकी रफ्तार, 42 सड़कें बंद, 44 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश ने फिर रोकी रफ्तार, 42 सड़कें बंद, 44 ट्रांसफार्मर ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह मंडी-कुल्लू के बीच झलोगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर आधा घंटा बंद रहा एनएच
सराज में सबसे ज्यादा 23 मार्ग प्रभावित, सुबह के मुकाबले चार सड़कें हुईं बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लगातार बारिश से शनिवार को मंडी जिले में जनजीवन प्रभावित रहा। जगह-जगह सड़कें बंद होने से आवाजाही बाधित हुई, जबकि 44 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिला आपदा प्रबंधन की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 42 सड़कें बंद थीं। हालांकि, सुबह के मुकाबले चार सड़कों को बहाल कर लिया गया। पेयजल आपूर्ति की किसी योजना के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में रहा, जहां 23 सड़कें बंद हैं। पधर में सात, थलौट में चार, धर्मपुर और सरकाघाट में तीन-तीन तथा सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में एक-एक सड़क बंद है। इनमें 41 ग्रामीण सड़कें और एक मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड शामिल है।
शनिवार सुबह मंडी-कुल्लू के बीच झलोगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एनएच करीब आधे घंटे तक बंद रहा। बाद में इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। जिले में 44 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिनमें अकेले गोहर के 40 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। सुंदरनगर में तीन और जोगिंद्रनगर में एक ट्रांसफार्मर ठप है। सुबह 10 बजे तक 42 ट्रांसफार्मर प्रभावित थे, जिनकी संख्या शाम तक बढ़कर 44 हो गई।
विज्ञापन
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बंद सड़कों को बहाल करने और बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।