फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sangla chitkul road car accident driver died one injured

हिमाचल में सड़क हादसा : सांगला-छितकुल मार्ग पर करीब 125 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत; एक गंभीर घायल

Sun, 23 Aug 2026 02:10 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 23 Aug 2026 02:10 PM IST
सार
Register For Event

किन्नौर के सांगला-छितकुल मार्ग पर रविवार सुबह करीब चार बजे कार हादसे में चालक की मौत हो गई। बटसेरी के पास बारकी में स्विफ्ट कार करीब 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक कमल मेहता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ सवार मुनीश चौहान गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
sangla chitkul road car accident driver died one injured
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास बारकी में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान शिमला जिले के धनयोटी गांव निवासी कमल मेहता (34) के रूप में हुई है। वह रिकांगपिओ स्थित जिला ग्रामीण विकास एजेंसी कार्यालय में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन





रक्छम से सांगला जाते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार दुर्घटना रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। कमल मेहता अपनी स्विफ्ट कार (HP 06B 4640) में रक्छम से सांगला की ओर जा रहे थे। बटसेरी के समीप बारकी पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि कमल मेहता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन में सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान मुनीश चौहान (28) निवासी बखौल, शिमला के रूप में हुई है। उन्हें दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्राम पंचायत बटसेरी की प्रधान कांता नेगी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी देवेंद्रनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह, आरक्षी गिरीराज और आरक्षी चेतन शामिल रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से मृतक का शव बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घायल को खनेरी अस्पताल किया रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनीश चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने दी तत्काल राहत
तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायल के परिजनों को 5 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है।

पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed