फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 Indian sailors on board two ships held by pirates are safe; Ministry of External Affairs confirms

MEA: समुद्री लुटेरों के कब्जे वाले जहाजों में 22 भारतीय नाविक सवार, सभी सुरक्षित; विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Fri, 21 Aug 2026 06:02 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 06:02 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि यमन और सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा कब्जे में लिए गए दो विदेशी जहाजों पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इनमें एक जहाज पर 16 और दूसरे पर छह भारतीय हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
22 Indian sailors on board two ships held by pirates are safe; Ministry of External Affairs confirms
हाईजैक जहाजों पर सवार 22 भारतीय सुरक्षित - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार यमन और सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में लिए गए दो वाणिज्यिक जहाजों में सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित हैं। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सभी 22 नाविक सुरक्षित 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, दो जहाज हैं; दोनों पर विदेशी झंडे लगे हैं और उन पर भारतीय नाविक सवार हैं। इनमें कुल 22 (एक जहाज पर 16 और दूसरे पर छह) भारतीय हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये 22 नाविक सुरक्षित हैं और हम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग घटनाओं में सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। 20 अगस्त को एक इरिट्रिया के ध्वज वाले तेल उत्पाद टैंकर ‘एम टी सिबू 1' को अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील दूर हमला किया। इसमें कथित तौर पर 16 भारतीय नाविक सवार थे।
विज्ञापन


कहां फंसा जहाज?
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ) सेंटर के अनुसार गुरुवार को उसे यमन के अल मुकल्ला से 136 नॉटिकल मील (252 किमी) पूर्व में एक घटना की सूचना मिली थी। यहां 'सीमल' टैंकर (जिसे सिबू 1 के नाम से भी जाना जाता है) ने मदद के लिए एक संदेश (डिस्ट्रेस कॉल) भेजा था कि अदन की खाड़ी में पश्चिम की ओर जाते समय एक अनधिकृत जहाज उसके पास आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यूकेएमटीओ ने बताया कि छह हथियारबंद लोगों ने यमन के तट के पास एक टैंकर पर कब्जा कर लिया और उसे सोमालिया की ओर मोड़ दिया। वहीं कैमरून के ध्वज वाले एक अन्य पोत ‘एम/वी लुतुफ' का 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास अगवा किया गया। इस पोत के चालक दल के 10 सदस्यों में छह भारतीय हैं। कथित तौर पर पोलर मूवमेंट शिपिंग की इस नाव पर मोगादिशू में तुर्की के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर के लिए हथियार, साथ ही कम्युनिकेशन और सैटेलाइट उपकरण ले जाए जा रहे थे।


उन्होंने बताया कि आठ समुद्री लुटेरों ने नाव को पुंटलैंड के डंगोरोयो जिले में गारमाल के पास तट की ओर ले गए; माना जा रहा है कि ये लुटेरे उस ग्रुप के सदस्य हैं जो अप्रैल में एम/वी स्वार्ड के अपहरण में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed