फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 locations in Ladakh identified: Standardized names recorded on Survey of India map; know objective

लद्दाख के 28 स्थानों की पहचान: भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र पर दर्ज हुए मानक नाम, जानें क्या है उद्देश्य

Fri, 02 Oct 2026 12:29 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2026 12:29 PM IST
सार
Register For Event

भारत सरकार ने लद्दाख प्रशासन के परामर्श से क्षेत्र के 28 स्थानों और भौगोलिक संरचनाओं को भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर मानक नामों के साथ दर्ज किया है। इनमें चोटियां, पर्वत, दर्रे, हिमनद, घाटियां, नदी, झील और अन्य भू-क्षेत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्य इन स्थानों की सटीक पहचान सुनिश्चित करना और आम लोगों में इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन
28 locations in Ladakh identified: Standardized names recorded on Survey of India map; know objective
लद्दाख के 28 स्थानों की पहचान - फोटो : Istock

विस्तार

भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा लद्दाख के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का उद्देश्य, इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'भगवान हनुमान ने मुझे बचाया': पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर; वीडियो
विज्ञापन


भारतीय सर्वेक्षण विभाग के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मानचित्र पर चिह्नित किये गए ये 28 स्थान/भौगोलिक संरचनाएं हैं:
 

 

क्र. सं. स्थान का नाम भौगोलिक संरचना
1 अतिशा गिरि (Atisha Giri) चोटी
2 ब्रांगसा (Brangsa) भू-क्षेत्र
3 चापचिंगल दर्रा (Chapchingal Pass) दर्रा
4 कनिष्क चोटी (Kanishka Peak) चोटी
5 करुण पीर (Karun Pir) पर्वत
6 कुकसेल (Kuksel) भू-क्षेत्र
7 मार्तंड गिरि (Martand Giri) चोटी
8 परपिक (Parpik) हिमनद
9 स्कामरी हिमनद (Skamri Glacier) हिमनद
10 शाचमिर्क दर्रा (Shachmirk Pass) दर्रा
11 शकोर्गा घाटी (Shkorga Valley) घाटी
12 जोरावर चोटी (Zorawar Peak) चोटी
13 देहरा कम्पास (Dehra Compass) भू-क्षेत्र
14 द्रक कार्पो (Drak Karpo) पर्वत
15 गोगरा (Gogra) भू-क्षेत्र
16 जोलमोरी (Jolmori) पर्वत
17 कुमारायण प्वाइंट (Kumarayana Point) भू-क्षेत्र
18 पांगलुंग (Panglung) भू-क्षेत्र
19 रिनचेन जांगपो (Rinchen Zangpo) चोटी
20 शाक्यश्री गिरि (Sakyasri Giri) चोटी
21 गुरु रिनपोछे (Guru Rinpoche) झील
22 शमाल लुंगपा (Shamal Lungpa) भू-क्षेत्र
23 यांगपा नदी (Yangpa River) नदी
24 हॉट स्प्रिंग जल निकाय
25 मार्पा लोत्सावा री (Marpa Lotsava Ri) चोटी
26 मिलारेपा कांगरी (Milarepa Kangri) चोटी
27 शिव री (Shiva Ri) चोटी
28 महेश्वर री (Maheshvara Ri) चोटी

लद्दाख के मानचित्र को, अतिरिक्त स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं सहित, https://surveyofindia.gov.in/pages/state-maps पर देखा जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed