फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis should put up CJP founder Dipke's photo in office for making him aware of Gen Z: sanjay Raut

'ऑफिस में लगाएं दीपके की तस्वीर': राउत का फडणवीस के Gen Z कार्यक्रम पर तंज, लाडकी बहिन योजना पर कही ये बात

Sun, 23 Aug 2026 05:23 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 23 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
Register For Event

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने फडणवीस को दीपके की फोटो अपने ऑफिस में लगाने की भी सलाह दी। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा डर की वजह से "गुंडागर्दी" कर रही है और पुलिस मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
Fadnavis should put up CJP founder Dipke's photo in office for making him aware of Gen Z: sanjay Raut
संजय राउत, सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यालय में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके की तस्वीर लगानी चाहिए। राउत ने कहा कि दीपके की वजह से ही फडणवीस और भाजपा नेताओं को  जेन-जी के मुद्दों के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र संपर्क कार्यक्रम को भाजपा की ओर से पैसे की गूंज कहे जाने पर भी निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए।
विज्ञापन


छात्रों की गूंज कार्यक्रम को मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना से जोड़ा
राउत ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पैसे देकर आयोजित किया गया था, तो 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने वाली ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ क्या थी? राउत ने कहा, देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के अन्य नेताओं को अभिजीत दिपके की तस्वीरें लगानी चाहिए। उन्हीं की वजह से उन्हें पता चला कि जेन जी भी है।" इसी बीच फडणवीस ने रविवार को नागपुर में जेन जी के लिए आयोजित ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम को पैसे की गूंज बताया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए। इसके बाद विपक्ष ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि भगवा दल जेनजी के बढ़ते समर्थन से चिंतित है।

बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए पितृसत्तात्मक सोच पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को दूसरों पर निर्भर बनाकर रखना 'मनुस्मृति की मानसिकता' का हिस्सा है और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।


'भाजपा डर की वजह से "गुंडागर्दी" कर रही है'
इससे पहले राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उनके दौरे पर बहुत ज्यादा शर्तें लगा दीं। जब मोदी जी, अमित शाह या भाजपा के दूसरे नेता दौरे पर आते हैं, तो उन पर ऐसी पाबंदियां नहीं लगाई जातीं कि क्या करना है और क्या नहीं। क्या लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष के साथ ऐसा ही व्यवहार होता है? राउत ने आगे कहा, "कल लोगों ने गुंडागर्दी की। हालांकि, सितंबर के बाद उनकी गुंडागर्दी का दौर खत्म हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed