फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur assembly three day session to begin from september 2 congress raises objection on short duration

मणिपुर विधानसभा सत्र 2 सितंंबर से: कौन-कौन से मुद्दों पर होगी चर्चा, विपक्ष ने क्यों उठाए सवाल?

Wed, 26 Aug 2026 06:49 PM IST
नवीन पारमुवाल अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 26 Aug 2026 06:49 PM IST
सार
Register For Event

मणिपुर विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 2 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस ने इतने छोटे सत्र को लेकर आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि राज्य में जातीय हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए यह समय अपर्याप्त है।

विज्ञापन
manipur assembly three day session to begin from september 2 congress raises objection on short duration
मणिपुर विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र दो सितंबर से शुरू होगा। सत्र की अवधि सीमित रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि राज्य लंबे समय से जातीय हिंसा के प्रभाव से जूझ रहा है और ऐसे समय में विधानसभा की केवल तीन बैठकें गंभीर मुद्दों पर चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा की पहली बैठक दो सितंबर को होगी। इसमें दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि, कार्य मंत्रणा समिति की रिपोर्ट पेश करने और सरकारी विधेयकों को पेश करने समेत अन्य कार्य होंगे। तीन सितंबर को प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य होंगे। इसके बाद तीन दिन के अंतराल के बाद सात सितंबर को अंतिम बैठक होगी। इस दिन प्रश्नोत्तर के साथ सरकारी विधेयकों पर विचार और उन्हें पारित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता कीशम मेघचंद्र ने सत्र की अवधि पर असहमति जताई है। उन्होंने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होकर तीन दिन की अवधि के प्रस्ताव के खिलाफ असहमति पत्र सौंपा। मेघचंद्र ने कहा कि मणिपुर के सामने मौजूद गंभीर समस्याओं पर सार्थक चर्चा और सरकार की उचित विधायी निगरानी के लिए इतना छोटा सत्र पर्याप्त नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को ऐसा विधानसभा सत्र चाहिए, जिसमें उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस हो सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि प्रभावी ढंग से काम करने वाली विधानसभा जरूरी है। सत्र ऐसे समय हो रहा है, जब मणिपुर जातीय संघर्ष के लंबे दौर के बाद राहत, पुनर्वास, सुरक्षा और सामान्य स्थिति बहाल करने जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए विपक्ष विधानसभा में चर्चा की मांग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed