{"_id":"6a87c6b5432e70a1950b2a2c","slug":"mumbai-kurla-crane-collapse-house-mmrda-several-injured-railway-line-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Crane Collapsed: मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन; कई लोग घायल, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Crane Collapsed: मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन; कई लोग घायल, जांच शुरू
Fri, 21 Aug 2026 09:02 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:02 AM IST
मुंबई के कुर्ला इलाके में निर्माण कार्य के दौरान एक भारी क्रेन गिरने से अफरातफरी मच गई। हादसा कुरैशी नगर में हुआ, जहां क्रेन एक मकान पर जा गिरी और कई लोग घायल हो गए। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात एक घर पर क्रेन गिर गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एक बड़ी क्रेन कुरैशी नगर में मध्य रेलवे की पटरियों के साथ एक मकान पर गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी के मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है।
बीएमसी पीआरओ कार्यालय का कहना है, "यह दुर्घटना एक ऑपरेशन के लिए पोक्लेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन लगाते समय हुई। इस घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।"
रेलवे की ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त
मध्य रेलवे ने बाद में स्पष्ट किया कि पास में चल रहे एमएमआरडीए के काम के लिए इस्तेमाल की जा रही क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच सिंगल रेलवे लाइन के ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरण पर गिरी। इस रेल लाइन का मुख्य रूप से मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होता है। रेलवे के मुताबिक, हादसे का नियमित ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
यह घटना एमएमआरडीए के कार्यस्थल पर हुई है। प्राधिकरण ने बताया कि क्रेन गिरने की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

#WATCH | Mumbai | A large crane collapsed on a house in Qureshi Nagar, Kurla, late last night, leaving more than 10 people injured pic.twitter.com/dEp7W8GlYX
— ANI (@ANI) August 21, 2026
यह घटना एमएमआरडीए के कार्यस्थल पर हुई है। प्राधिकरण ने बताया कि क्रेन गिरने की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।