फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai-man-pretends-to-be-transgender-enters-powai-airhostess-house-molestation-case-anil-shinde-arrested

Mumbai: ट्रांसजेंडर बनकर फ्लैट में घुसा, बीमार पति को ठीक करने का दिया झांसा; एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 11:18 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 21 Aug 2026 11:18 AM IST
सार
Register For Event

मुंबई के पवई में एक एयरहोस्टेस ने 28 वर्षीय व्यक्ति पर घर में घुसकर यौन अपराध करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में पेश किया और महिला के बीमार पति को ठीक करने का दावा कर उसका विश्वास हासिल किया। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और CCTV फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान की।

विज्ञापन
mumbai-man-pretends-to-be-transgender-enters-powai-airhostess-house-molestation-case-anil-shinde-arrested
एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के पवई इलाके में 25 वर्षीय एक एयरहोस्टेस से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को ट्रांसजेंडर बताकर महिला के फ्लैट में प्रवेश किया और बीमार पति को तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने का झांसा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में हुई है। उसे बुधवार तड़के कलवा के एक झुग्गी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने पवई स्थित इमारत से कलवा तक उसके आने-जाने के रास्ते में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी गतिविधियों का पता लगाया। 
विज्ञापन


अंधविश्वास के सहारे महिला पर जमाया भरोसा
पुलिस के अनुसार, कथित घटना 18 अगस्त दोपहर 12.20 बजे से 12.50 बजे के बीच हुई। शिंदे ट्रांसजेंडर के रूप में कपड़े पहनकर इमारत में पहुंचा। उसने सुरक्षा गार्ड का भरोसा हासिल किया और कई दरवाजों पर दस्तक देने के बाद तीसरी मंजिल पर रहने वाली महिला ने उसके लिए अपना फ्लैट खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन-3) दत्ता नलावड़े ने कहा, “उसने दावा किया कि वह बुरी नजर से बचा सकता है और फ्लैट में प्रवेश करने के बाद महिला से यौन उत्पीड़न किया।” महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को इसलिए अंदर आने दिया, क्योंकि उसे विश्वास था कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे उसके पति को ठीक करने में मदद कर सकता है।

महिला ने लगाए क्या आरोप?
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। नलावड़े की निगरानी में वरिष्ठ निरीक्षक एएस सावंत, निरीक्षक सुशांत बांगर और उपनिरीक्षक संदीप पाटिल की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।


पुलिस ने बताया कि शिंदे हिरासत में है और उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में तंत्र-मंत्र से संबंधित अतिरिक्त धाराएं भी लगाई जा सकती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने दावा किया कि उसका परिवार ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर भीख मांगने का काम करता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed