{"_id":"604944d98ebc3e8c9376a945","slug":"mumbai-police-fir-registered-in-mp-mohan-delkars-death-case-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर की मौत मामले में एफआईआर की दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर की मौत मामले में एफआईआर की दर्ज
Thu, 11 Mar 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:44 AM IST
विज्ञापन
mohan delkar
- फोटो : Agency
मुंबई पुलिस ने बुधवार को लोकसभा सदस्य रहे मोहन डेलकर की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। दादरा और नगर हवेली से सात बार के लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डेलकर के परिवार सदस्य मंगलवार को मरीन ड्राइव पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और अत्याचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) डेलकर की आत्महत्या के मामले की जांच करेगा। देशमुख ने विधानसभा में कहा कि डेलकर के ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल खेडा पटेल उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेलकर के बेटे और पत्नी ने मंगलवार को विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी। विधान भवन में मुलाकात के बाद सांसद के बेटे अभिनव डेलकर ने आरोप लगाया, प्रशासक ने मेरे पिता को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ब्लैकमेल और उगाही की तरकीब का भी इस्तेमाल हुआ।