{"_id":"6a89d4e747c86499f506ce79","slug":"panama-flagged-cargo-ship-sinks-in-bay-of-bengal-24-crew-members-on-board-rescue-operation-underway-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की खाड़ी में बड़ी दुर्घटना: पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, 24 लोग थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की खाड़ी में बड़ी दुर्घटना: पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज डूबा, 24 लोग थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Sat, 22 Aug 2026 10:27 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, पारादीप
पीटीआई, पारादीप
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:27 PM IST
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे और वह लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मालवाहक जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज डूब गया। अधिकारियों के मुताबिक, जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कहां और कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों के अनुसार, मालवाहक जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर की ओर जा रहा था। उसने शुक्रवार को ओडिशा के तट से अपनी यात्रा शुरू की थी। शनिवार को यह जहाज बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया, ताकि बचाव अभियान में मदद मिल सके।
विज्ञापन
जहाज पर कितने लोग थे?
मालवाहक जहाज पर कुल 24 क्रू सदस्य मौजूद थे। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर सदस्य चीनी नागरिक थे। अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचाया जा सका है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा
जहाज के डूबने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के जहाजों को भी सहायता के लिए सतर्क किया गया है। फिलहाल अधिकारियों की प्राथमिकता जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित निकालना है।