फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Bengal PMKY 23rd instalment speech highlights State free from misrule of decades now development

PM Modi In Bengal: 'दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश, अब विकास का महाअभियान शुरू'; बंगाल में गरजे पीएम मोदी

Sat, 20 Jun 2026 05:22 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 05:22 PM IST
सार
Register For Event

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में किसानों के खातों में पीएम किसान योजना के दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने राज्य की नई भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की। साथ ही, इतिहास का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की साजिश रचने वालों के आगे घुटने टेक दिए थे, जिसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नाकाम किया।

विज्ञापन
PM Modi in Bengal PMKY 23rd instalment speech highlights State free from misrule of decades now development
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राज्य में सत्ता परिवर्तन को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि 'पश्चिम बंगाल दिवस' के मौके पर मैं लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- बंगाल अब बेड़ियों से आजाद
प्रधानमंत्री ने बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बंगाल की हवा में एक नई ताजगी है, मानो राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए बहुत तेजी से काम करना शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'गुलामी के दौर में हमारे बंगाल ने क्या कुछ नहीं सहा, कितने बलिदान दिए, कितने त्याग सहे, 1946 में कोलकाता में हिंसा हुई थी, तब कितने निर्दोष बंगाली लोग उसकी भेंट चढ़ गए। बंगाल ने रक्तपात सहा, अपनों को खोया, अपनी मातृभूमि के टुकड़े होते देखे, लेकिन बंगाल ने अपनी अस्मिता और पहचान को नष्ट नहीं होने दिया। इसी का परिणाम था कि जब पूरे बंगाल को भारत से अलग करने की साजिश हो रही थी तब अलग पश्चिम बंगाल बनाकर उन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया गया। पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में हम केवल एक तारीख को याद नहीं कर रहे, बल्कि पूरे इतिहास को याद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'देश बाद में, प्रचार पहले': कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा-ट्रंप के सामने नाविकों की मौत पर चुप रहे PM मोदी

पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा? 
पीएम मोदी ने कहा कि आज की पीढ़ी को हमें बार-बार पश्चिम बंगाल दिवस की अहमियत बताने की जरूरत है। उस दौरान क्या हुआ था यह युवा पीढ़ी को जानने की जरूरत है, जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हो रही थी तो कांग्रेस उन षड्यंत्रकारियों के सामने घुटने टेक रही थी। यही वह समय था जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। अप्रैल 1947 में उन्होंने ऐतिहासिक रिसॉल्यूशन पास कराया। उन्होंने घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा, इसके लिए बंगाली-हिंदू होमलैंड मूवमेंट शुरू किया गया। 


पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस भावना से पश्चिम बंगाल को बचाया गया था, आजादी के बाद उसी भावना पर इसे आगे बढ़ाने की जरूरत थी। लेकिन दुर्भाग्य से ठीक इससे उलट काम हुआ। पश्चिम बंगाल दिवस और इसकी भावना को भुलाने की कोशिश हुई। सियासी एजेंडों के कारण इतिहास का व्हाइटवॉश किया गया। विभाजन के समय जो कांग्रेस बंगाल को लावारिस छोड़ना चाहती थी, विभाजन के बाद उसने बचे हुए पश्चिम बंगाल में भी तुष्टिकरण के खेल खेलने शुरू किए। पश्चिम बंगाल के इतिहास को दबाया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक बने, इसलिए उनके योगदान को नकारा गया। 

योग दिवस से पहले पीएम मोदी की अपील
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कल देश, दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। इस बार मैं बंगाल में ही योग दिवस का हिस्सा बनूंगा। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद जैसे योगियों की भूमि से जो संदेश जाएगा उससे पूरे विश्व का मार्गदर्शन होगा। मैं चाहूंगा कि इस बार बंगाल के कोने-कोने में योग दिवस के आयोजन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed