{"_id":"6ac27422e61d2855ac0cce75","slug":"west-bengal-sir-row-suvendu-adhikari-bedbugs-comment-cec-resignation-cjp-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर विवाद: शुभेंदु अधिकारी बोले- चारों ओर कई खटमल फिर उभर आए हैं; क्या सीजेपी प्रदर्शन पर साधा निशाना?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसआईआर विवाद: शुभेंदु अधिकारी बोले- चारों ओर कई खटमल फिर उभर आए हैं; क्या सीजेपी प्रदर्शन पर साधा निशाना?
Sun, 04 Oct 2026 09:13 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:13 PM IST
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर लोगों से सतर्क और एकजुट रहने की अपील की। यह टिप्पणी मुंबई में सीजेपी के एसआईआर से जुड़े प्रदर्शन के बाद आई है। संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और 10 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की बात कही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि चारों ओर कई "खटमल" फिर उभर आए हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उनकी यह टिप्पणी मुंबई में दो दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद आई है।
अधिकारी ने यहां विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, "चारों ओर कई खटमल फिर उभर आए हैं। हमें सतर्क और एकजुट रहना होगा।" अधिकारी ने इस टिप्पणी का विस्तार से कोई कारण नहीं बताया।
मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन
मुंबई के शिवाजी पार्क में दो अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया था। संगठन ने कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। सीजेपी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित उसका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
संगठन ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करने वाले नागरिक इस आंदोलन में शामिल हों। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पिछले साल 24 जून को देशभर में एसआईआर को लेकर जारी आदेश और उसके बाद तय किए गए कार्यक्रम को तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से मंजूरी मिली थी।
एसआईआर विवाद पर क्या है सीएम शुभेंदु का रुख?
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच शुभेंदु अधिकारी हाल में निर्वाचन आयोग के समर्थन में मजबूती से सामने आए थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में 27 लाख नाम हटाए जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। अधिकारी ने कहा था कि इन नामों को हटाए जाने के लिए न तो भाजपा और न ही निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
'राष्ट्रविरोधी ताकतों' के खिलाफ टिप्पणी
विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम के दौरान एक अखबार की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि "राष्ट्रवादी युवाओं" के एक समूह ने जादवपुर विश्वविद्यालय में "राष्ट्रविरोधी ताकतों" के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने दावा किया कि वहां 'आजादी' का नारा लगाया गया था। अधिकारी ने कहा, "हमें उन्हें जड़ से उखाड़ना होगा।"