{"_id":"6a9d7c486a1493c3550f7efc","slug":"teesta-s-flow-affected-by-landslide-in-north-sikkim-administration-issues-emergency-helpline-alert-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता का प्रवाह प्रभावित: प्रशासन ने जारी की आपात हेल्पलाइन, इन इलाकों में अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता का प्रवाह प्रभावित: प्रशासन ने जारी की आपात हेल्पलाइन, इन इलाकों में अलर्ट
Sun, 06 Sep 2026 08:14 PM IST
पवन पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:14 PM IST
उत्तर सिक्किम के नागा वन क्षेत्र में भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा चियाकुंग नदी में गिर गया, जिससे तीस्ता-चियाकुंग संगम पर नदी का कुछ हिस्सा बाधित हुआ है। हालांकि, फिलहाल तीस्ता का जलस्तर और प्रवाह सामान्य है और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा नहीं है। प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को नदी किनारे न जाने तथा जलस्तर या प्रवाह में बदलाव की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
उत्तर सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता का प्रवाह प्रभावित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बारिश के बीच उत्तर सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता नदी के प्रवाह को लेकर चिंता बढ़ गई है। थेंग सुरंग के पास नागा वन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर चियाकुंग नदी में गिर गया। इससे तीस्ता और चियाकुंग नदियों के संगम स्थल पर बड़ी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और अन्य मलबा जमा हो गया है। नदी का एक हिस्सा इससे अवरुद्ध हुआ है और पानी मटमैला होकर बह रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल तीस्ता का प्रवाह सामान्य है और निचले इलाकों में तत्काल बाढ़ का खतरा नहीं है।
पांच और छह सितंबर की दरम्यानी रात हुए भूस्खलन के बाद प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। थेंग सुरंग के ठीक सामने स्थित क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण चियाकुंग नदी का प्राकृतिक जलप्रवाह प्रभावित हुआ। संगम स्थल पर मलबा जमा होने से पानी के रास्ते में रुकावट बनी है। प्रशासन यह आकलन कर रहा है कि नदी का कितना हिस्सा प्रभावित हुआ है और आगे बारिश होने पर इसका क्या असर पड़ सकता है।
संकलांग और फिदांग में जलस्तर सामान्य
मंगन और चुंगथांग प्रशासन संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। संकलांग और फिदांग स्थित निगरानी केंद्रों पर तीस्ता का जलस्तर फिलहाल सामान्य दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार चियाकुंग नदी का कुछ हिस्सा खुला है, जिससे पानी लगातार निकल रहा है। इसलिए फिलहाल नीचे की ओर अचानक बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर राज्य और जिलास्तर पर आपात हेल्पलाइन जारी की है। लोगों से तीस्ता और चियाकुंग के प्रभावित हिस्सों के नदी तट पर नहीं जाने को कहा गया है। निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पानी के रंग और प्रवाह पर नजर
प्रशासन ने लोगों से नदी के पानी के रंग, जलस्तर या प्रवाह में अचानक बदलाव दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने को कहा है। पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन दल और नियंत्रण कक्ष लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपुष्ट सूचना, तस्वीरें और वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित नहीं करने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। फिलहाल भूस्खलन में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है, क्योंकि आगे और भूस्खलन होने या नदी में मलबा बढ़ने से जलप्रवाह प्रभावित हो सकता है।