{"_id":"6a88ede254e95a3f77048113","slug":"top-news-22-august-neeraj-chopra-russia-ukraine-jharkhand-recruitment-controversy-today-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, फिर भी खिताब से चूके; रूस का जेलेंस्की के गढ़ में हमला; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, फिर भी खिताब से चूके; रूस का जेलेंस्की के गढ़ में हमला; पढ़ें सुर्खियां
Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह महज नौ सेंटीमीटर से खिताब चूक गए और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में ड्रोन हमला कर एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत और 121 लोग घायल हुए, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। चीन में वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा रिकॉल हुआ है। दरवाजों की सुरक्षा से जुड़े सवालों के बाद 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाई गई हैं, जिनमें करीब 30 लाख वाहन टेस्ला के हैं। पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा ने उनसे मुलाकात के बाद दावा किया कि इमरान ने जेल में टॉर्चर किए जाने और आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन दिए जाने की बात कही है। स्वीडन के फागेरस्ता शहर के एक स्कूल में तलवार से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए। इनमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हैं और पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन तक चला और अब मामला हाईकोर्ट की रोक के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की दिशा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हेडमास्टर और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। गर्भपात के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है और पुलिस जांच कर रही है। महिला हॉकी विश्व कप में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार मिली, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया। मनोरंजन जगत में पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ के साथ ‘इनसिडियस’ समेत कई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर और परिसर के निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का एक पैसा भी नहीं लगा। वहीं, फीफा ने विश्व कप फाइनल के बाद हुई झड़प के मामले में अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है। लियांड्रो परेडेस पर 10 मैच, नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। आइए, देश-विदेश की खबरों को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
Javelin: नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता
नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : IANS/AI
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Attacks: रूस का यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर हमला, 14 की मौत और 120+ घायल; जेलेंस्की के गढ़ में फिर तबाही
जेलेंस्की के शहर में रूस का बड़ा हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस ने शुक्रवार दोपहर मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में कई ड्रोन से हमला किया। इस हमले में शहर के एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई और 121 लोग घायल हुए। घायलों में 22 बच्चे शामिल हैं। 29 घायलों की हालत गंभीर बताई गई है, जिनमें पांच बच्चे भी हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
दरवाजे की सुरक्षा पर सवाल: टेस्ला समेत कई कंपनियों की कारें, चीन में 40 लाख+ गाड़ियां रिकॉल; पूरा मामला क्या?
2026 Tesla Model Y Premium RWD
- फोटो : Tesla
दरवाजों की सुरक्षा पर सवाल के बाद चीन में 40 लाख से अधिक गाड़ियां बाजार से वापस मंगाई गई हैं। इसमें 30 लाख वाहन अकेले टेस्ला के हैं। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- टेस्ला की कारों पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। दरवाजों से पहले टेस्ला कारों की स्टीयरिंग पर भी सवाल हो चुके हैं। इसी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक वाहन अमेरिका में रिकॉल किए गए। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Imran Khan Health: 'जेल में टॉर्चर, आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन'; पूर्व PM इमरान की बहन के दावे में और क्या?
इमरान खान की बहन ने उनकी सेहत पर कई बातें बताईं
- फोटो : एएनआई
लंबी जद्दोजहद के बाद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और अपने भाई इमरान खान से मुलाकात के बाद उनकी बहन उज्मा ने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। उन्होंने कहा, मुलाकात के दौरान इमरान खान बार-बार एक ही चीज कही, मेरे साथ जुल्म हुआ है। मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Sweden School Attack: स्वीडन के स्कूल में तलवार से हमला, तीन घायल; दो किशोर गंभीर, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा
स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा हमलावर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्वीडन के मध्य हिस्से में स्थित फागेरस्ता शहर के ब्रिनेल स्कूल में शुक्रवार को तलवार से हमला होने से हड़कंप मच गया। हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह या हमलावर की मंशा सामने नहीं आई है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
JPSC Exam Row: रांची में 24 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई; अबतक क्या?
झारखंड भर्ती विवाद में 25 दिन के आंदोलन ने कैसे बदली पूरी तस्वीर?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया। छात्रों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है। आंदोलन आगे बढ़ा तो छात्रों ने सरकार पर परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन तेज कर दिया। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Jammu: किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित
1
- फोटो : अमर उजाला
छात्रू क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि छात्रा का कई बार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए उसे एक दाई के पास ले जाया गया, जहां गर्भपात की दवा देने के बाद शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में छात्रा को जम्मू ले जाया जा रहा था, लेकिन बटोत के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : IANS
महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Reservation Hatao Andolan: आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया; हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
- फोटो : ANI/अमर उजाला GFX
आरक्षण के विरोध में शुक्रवार देर रात को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने वहां से हटा दिया। प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से हटा दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस और आरएएफ ने हिरासत में ले लिया। वहीं, आयोजक हर्ष दूबे के सभी प्रदर्शनकारियों को राजघाट पहुंचने की अपील की है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Khalifa VS Insidious: पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' ने दिखाया दम; भारत में कैसी रही 'इनसिडियस' की शुरुआत?
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' चर्चा बटोर रही हैं। हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भी सजी हुई है। इसके अलावा आज अमेरिकी फिल्म 'इनसिडियस' ने भी दस्तक दी है। इसके अलावा सलमान खान और संजय दत्त की '7 डॉग्स' भी भारत में रिलीज हुई है। साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' भी है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
नृपेंद्र की दो टूक: मंदिर निर्माण में नहीं लिया राज्य-केंद्र सरकार का एक भी पैसा, ट्रस्ट ने कराया निर्माण
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण में निर्माण समिति की भूमिका और निर्माण से जुड़े फैसलों को लेकर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के नाम से सामने आए पत्र के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर निर्माण में निश्चित रूप से ट्रस्ट का योगदान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर और परिसर के निर्माण में केंद्र अथवा राज्य सरकार का एक पैसा भी नहीं लगा है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
FIFA: अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध, परेडेस पर 10 मैच का बैन; विश्वकप फाइनल के बाद हुई थी लड़ाई
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी
- फोटो : Reuters
विश्व कप फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद मैदान पर हुई झड़प के मामले में फीफा ने अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मिडफील्डर लियांड्रो परेडेस को 10 मैचों के लिए निलंबित किया गया है। यह विश्व कप इतिहास में सबसे कड़ी सजा में से एक है। फीफा ने अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। परेडेस और मोलिना पर 90-90 हजार डॉलर, जबकि अल्माडा पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
जेन-जी का गुस्सा: कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला लगाई
जेन-जी का गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
जेन-जी का गुस्सा अब पेपर लीक होने तक सीमित नहीं है। अव्यवस्थाओं के खिलाफ भी उनका आक्रोश चरम पर है। यमुनानगर में बसों की कमी से परेशान होकर जब चार दिन में दो बार जाम लगाया तो बस मिल गई। रुड़की में जलभराव से परेशान छात्रों ने नगर निगम को आड़े हाथों लिया तो हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन के बाद 10 फीसदी फीस कम करनी पड़ी। इस पूरी खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...