Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NCB team fired upon at a checkpoint in Kathua

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में नाके पर एनसीबी टीम पर फायरिंग, एक संदिग्ध पकड़ा; दूसरा फरार

Sun, 29 Nov 2026 06:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ
अमर उजाला, नेटवर्क कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 29 Nov 2026 06:56 PM IST
सार
Register For Event

कठुआ में जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सहार पुल के पास चेकिंग के दौरान एनसीबी टीम पर एक संदिग्ध ने फायरिंग कर दी जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया, जबकि टीम ने दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
NCB team fired upon at a checkpoint in Kathua
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कठुआ में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर एक संदिग्ध ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और टीम ने एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया।

विज्ञापन

Trending Videos

रविवार को शाम करीब 4:35 बजे विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर वासु के नेतृत्व में सहार पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।

इसी दौरान वाहन में सवार एक संदिग्ध ने एनसीबी कर्मियों पर गोली चला दी और मौके से भाग निकला। टीम ने कार्रवाई करते हुए दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलने पर कठुआ थाना प्रभारी (एसएचओ) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की। फरार आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed