{"_id":"6b0c2d2e28628dc5d102d435","slug":"video-gmc-kathua-gets-a-new-boost-for-development-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जीएमसी कठुआ को मिली विकास की नई उड़ान, जल्द शुरू होंगे कई पीजी मेडिकल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जीएमसी कठुआ को मिली विकास की नई उड़ान, जल्द शुरू होंगे कई पीजी मेडिकल कोर्स
पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीएमसी कठुआ में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद संविधान दिवस पर इतना शानदार कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिली है और इनमें जीएमसी कठुआ बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेडिकल कॉलेजों में शामिल है। यहां विभिन्न मेडिकल कोर्स संचालित हो रहे हैं और जल्द ही लगभग सभी प्रमुख स्पेशलिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू होने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में आईसीएमआर के रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं और टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के सहयोग से डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसे भविष्य में और अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर भारत के पहले होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना और मेडिकल कॉलेज को इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।