फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kashmir Crime Branch files chargesheet against 'habitual offender' in job fraud case Srinagar

सरकारी नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी: जेके बैंक के नाम से थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, चार्जशीट दाखिल

Sat, 22 Aug 2026 02:22 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 22 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोपी अब्दुल मजीद मीर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
Kashmir Crime Branch files chargesheet against 'habitual offender' in job fraud case Srinagar
क्राइम ब्रांच जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में एक आदतन अपराधी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी की पहचान कुपवाड़ा जिले के लश्तियाल कलारूस निवासी अब्दुल मजीद मीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 18/2026 के तहत रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई है।

जेके बैंक के नाम से बनाया फर्जी नियुक्ति पत्र
शिकायत के अनुसार आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये ठगे। ठगी को पुख्ता दिखाने के लिए उसने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन/सीईओ के नाम से जारी फर्जी नियुक्ति पत्र भी शिकायतकर्ता को दिया।

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की न्यायिक जांच और आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी।

15 आपराधिक मामलों में नाम सामने आया
अधिकारियों के अनुसार अब्दुल मजीद मीर के खिलाफ घाटी में पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह श्रीनगर की सेंट्रल जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed