फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh administration rejects Sonam Wangchuk's claims regarding liquor policy

लद्दाख में शराब नीति पर घमासान: सोनम वांगचुक के दावों को प्रशासन ने किया खारिज, कहा- सिर्फ एक दुकान चालू

Wed, 28 Oct 2026 12:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 28 Oct 2026 12:49 PM IST
सार
Register For Event

लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक के शराब नीति संबंधी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नई आबकारी नीति 26 अगस्त को वापस लेकर पुरानी नीति बहाल कर दी गई थी। पूरे लद्दाख में फिलहाल केवल एक शराब की दुकान चालू है और बार व होटलों को निर्धारित नियमों के तहत ही लाइसेंस दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Ladakh administration rejects Sonam Wangchuk's claims regarding liquor policy
सोनम वांगचुक - फोटो : ANI

विस्तार

लद्दाख में शराब नीति को लेकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। प्रशासन ने वांगचुक के आरोपों को गलत निराधार और काल्पनिक बताते हुए उनसे अपुष्ट बयान देने से बचने की अपील की है। पूरे लद्दाख में फिलहाल केवल एक शराब की दुकान संचालित है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सोनम वांगचुक ने 22 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित लद्दाख भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि लद्दाख में शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है और स्कूलों के आसपास सहित हर गली-मोहल्ले में बार खोले जा रहे हैं। प्रशासन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड से इनकी पुष्टि नहीं होती।

नई आबकारी नीति वापस ले ली गई थी
नई आबकारी नीति 2026-27 को 1 जून 2026 को अधिसूचित किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से सुझाव और आपत्तियां मिलने के बाद उपराज्यपाल ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 26 अगस्त को इस नीति को वापस ले लिया। इसके साथ ही नई नीति के तहत वाइन शॉप खोलने का प्रस्ताव और नीलामी का नोटिस भी रद्द कर दिया गया।

इसके बाद 4 अप्रैल 2025 को अधिसूचित पुरानी आबकारी नीति 2025-26 को दोबारा लागू कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यही नीति फिलहाल प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेह में केवल एक शराब की दुकान चालू
प्रशासन ने बताया कि पुरानी नीति के तहत लेह के वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 6 में दो शराब की दुकानों की अनुमति थी। वार्ड नंबर 6 में 14 अक्तूबर को हुई नीलामी के बाद एक दुकान चालू हुई, जबकि वार्ड नंबर 4 में कोई बोली नहीं मिली। इस कारण वहां दुकान नहीं खुल सकी। इस तरह पूरे लद्दाख में फिलहाल केवल एक शराब की दुकान संचालित है।

लद्दाख में बार और होटल लाइसेंस की स्थिति
लद्दाख में रेस्तरां के साथ शराब परोसने वाले 50 बार संचालित हैं। इनमें लेह में 38, नुब्रा में सात, जांस्कर में तीन और चांगथांग में दो बार शामिल हैं। इसके अलावा लेह में दो बीयर बार भी चल रहे हैं।

लेह के नौ होटलों के पास शराब परोसने के लाइसेंस हैं। इनमें से चार होटलों ने इस वर्ष लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और उन्हें अनुमति दी गई। नुब्रा के एक होटल को भी इस वर्ष लाइसेंस जारी किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लाइसेंस निर्धारित नियमों और राजमार्गों, धार्मिक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों से दूरी संबंधी मानकों के आधार पर दिए जाते हैं।

तथ्यों की पुष्टि करने की सलाह
प्रशासन ने वांगचुक से अपील की कि वे राष्ट्रीय मीडिया और आम जनता के सामने बयान देने से पहले आधिकारिक स्रोतों से तथ्यों की पुष्टि करें। प्रशासन का कहना है कि शराब की दुकानें हर इलाके में खोले जाने और स्कूलों के आसपास बार संचालित होने के उनके दावों का आधिकारिक रिकॉर्ड समर्थन नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed