फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh Census 2027 completed

लद्दाख में जनगणना का काम पूरा: सभी 244 गांवों का सर्वेक्षण संपन्न, अब आंकड़ों के सत्यापन और प्रकाशन की तैयारी

Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 31 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
Register For Event

लद्दाख में जनगणना 2027 से जुड़ा पूरा काम संपन्न हो गया है। इसके तहत सभी 244 गांवों और लेह व कारगिल शहरों में जिला जनगणना पुस्तिका का फील्डवर्क 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
Ladakh Census 2027 completed
लद्दाख में जनगणना सफलतापूर्वक पूरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लद्दाख में जनगणना 2027 से जुड़ा पूरा काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जनगणना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अमित शर्मा ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लद्दाख में जिला जनगणना रिपोर्ट (डीसीएचबी) से जुड़ा फील्डवर्क भी पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने जम्मू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्रक्रिया के तहत लद्दाख के सभी 244 गांवों और दो वैधानिक शहरों लेह व कारगिल को शामिल किया गया। इस तरह डीसीएचबी का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बर्फ से ढके रहने वाले लद्दाख में जनसंख्या गणना का काम पहले ही पूरा हो चुका था। केवल जिला जनगणना रिपोर्ट से जुड़ा फील्डवर्क बाकी था जिसे 30 अक्टूबर को पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही लद्दाख में जनगणना से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी हो गई हैं।

अमित शर्मा ने कहा कि अब उपलब्ध आंकड़ों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन और मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद इन्हें अंतिम रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने इसे जनगणना 2027 की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed