फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Government Pahari Hostel students on hunger strike

जम्मू कश्मीर: पहाड़ी हॉस्टल के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, सुविधाओं का अभाव; की ये मांग

Thu, 24 Sep 2026 01:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू में सरकारी बॉयज पहाड़ी छात्रावास के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरी सुविधाओं का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Jammu Government Pahari Hostel students on hunger strike
भूख हड़ताल को ABVP का समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाने की गुणवत्ता, शौचालय, साफ-सफाई, पढ़ाई और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर बनतालाब स्थित सरकारी बाॅयज पहाड़ी छात्रावास के छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि छात्रावास में रोजमर्रा की जरूरी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों का समाधान नहीं हो रहा है। छात्र हॉस्टल में दाखिले और सीट आवंटन की भी जांच की मांग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि काफी समय से हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता खराब है। शौचालय की नियमित सफाई नहीं होती। पढ़ाई के लिए उचित जगह, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ छात्रावास के बुनियादी ढांचे से जुड़ी दिक्कतें हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। प्रदेश सचिव सनक श्रीवत्स ने कहा कि सरकारी छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहाड़ी लोगों के विकास के लिए बने सलाहकार बोर्ड, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन से छात्रों से मिलने, छात्रावास की स्थिति देखने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए समयबद्ध योजना बनाने की मांग की है। 

प्रदेश हॉस्टल संयोजक हर्ष खजूरिया ने छात्रावास की सुविधाओं के साथ दाखिला रजिस्टर, सीट आवंटन और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed