फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi Yatra: Ardhkuwari-Himkoti pedestrian route open.

माता वैष्णो देवी यात्रा: अर्धकुंवारी-हिमकोटी पैदल यात्रा मार्ग खुला, आज से बैटरी कार सेवा मिलने की भी उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 03:19 AM IST
सार
Register For Event

गौरतलब है कि आठ सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण मार्ग का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद श्राइन बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग ने दिन-रात युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर इसे ठीक किया।

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Yatra: Ardhkuwari-Himkoti pedestrian route open.
वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त अर्धकुंवारी-हिमकोटी मार्ग आखिरकार दुरुस्त कर लिया गया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे इस मार्ग को श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया। इससे भवन की ओर जाने वाले मां वैष्णो देवी के भक्तों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बुधवार को बैटरी कार सेवा स्थगित रही। सूत्रों के अनुसार वीरवार से इस पर बैटरी कार सेवा भी श्रद्धालुओं को मिलने लगेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण मार्ग का एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद श्राइन बोर्ड के इंजीनियरिंग विभाग ने दिन-रात युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर इसे ठीक किया। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 14,800 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराकर यात्रा शुरू की। फिलहाल सभी मार्ग सुरक्षित और सुगम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed