फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Missing special police officer found dead in Kishtwar Jammu

किश्तवाड़ में लापता एसपीओ का जंगल में मिला शव: पास में सर्विस राइफल बरामद, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 01:51 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 16 Oct 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता 55 वर्षीय एसपीओ बशीर अहमद का शव त्रिगाम स्थित उनके घर के पास जंगल में मिला। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफल और एक मैगजीन भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Missing special police officer found dead in Kishtwar Jammu
एसपीओ बशीर अहमद( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए 55 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बशीर अहमद का शव शुक्रवार को उनके घर के पास जंगल में मिला। शव के पास उनकी सर्विस राइफल और एक मैगजीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि बशीर अहमद पेडिल पुलिस चौकी में तैनात थे। वह गुरुवार सुबह अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को त्रिगाम इलाके में उनके घर के पास स्थित जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से उनकी सर्विस राइफल और मैगजीन भी मिली है।

पुलिस ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed