फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SPORTS NEWS KATHUA

Jammu News: आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने जीती राज्यस्तरीय नेहरू कप चैंपियनशिप

विज्ञापन
SPORTS NEWS KATHUA
कठुआ। आर्मी पब्लिक स्कूल जंग्लोट, कठुआ की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने राज्य स्तरीय नेहरू कप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम ने अपनी विजयी यात्रा की शुरुआत जिला स्तरीय चैंपियनशिप जीतकर की और इसके बाद कठुआ का प्रतिनिधित्व करते हुए जम्मू के खेल गांव नगरोटा में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू कप चैंपियनशिप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जम्मू, राजौरी, पुलवामा, कठुआ, बारामुला और पुंछ की टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन

शानदार कौशल, अनुशासन, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए कठुआ टीम ने फाइनल में प्रवेश किया और जम्मू जिला टीम को 3-1 से पराजित कर राज्य स्तरीय खिताब हासिल किया। इस उल्लेखनीय जीत के साथ टीम ने नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 32 वें नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। विशेष बात यह है कि पहली बार पूरी टीम में आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की छात्राओं ने भागीदारी की है। जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन ब्रिगेडियर तेजेन्दर चौधरी ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। वहीं, प्राचार्य डॉ. विशाखा शर्मा ने भी टीम और कोच को बधाई देते हुए उनके समर्पण, मेहनत और खेल भावना की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed