फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicion deepens regarding son's role in mother's murder.

मां की हत्या, फिर बेटा हुआ लापता: वारदात के बाद कार लेकर निकलते दिखा सीसीटीवी में, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fri, 02 Oct 2026 11:47 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 02 Oct 2026 11:47 AM IST
सार
Register For Event

नानक नगर में गुरचरण कौर की हत्या के मामले में जांच बेटे की गतिविधियों पर केंद्रित हो गई है जो वारदात के कुछ देर बाद कार लेकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने उसका फोन ट्रैकिंग पर रखा है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Suspicion deepens regarding son's role in mother's murder.
मृतक गुरचरण कौर के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

नानक नगर में गुरचरण कौर (62) की गला काटकर हत्या के मामले की जांच अब बेटे पर आकर टिक गई है। बीमार गुरचरण की देखभाल बेटा ही करता था। पुलिस के अनुसार वारदात के कुछ समय बाद वह कार लेकर घर से निकला। फिर नहीं लौटा। सीसीटीवी फुटेज में उसके घर से निकलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसकी भूमिका को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। गांधीनगर पुलिस के अनुसार गुरचरण कौर लंबे समय से बीमार थीं। उनके पति हरजीत सिंह का वजन काफी बढ़ा हुआ है और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है। ऐसे में मां की देखभाल की जिम्मेदारी बेटा ही संभालता था।

विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात होने के बाद घर से निकला बेटा किस दिशा में गया। उसका फोन नंबर को ट्रैकिंग पर रखा है। गांधीनगर पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों को उसकी फोटो और जानकारी भेजी है। पुलिस की शुरुआती जांच में घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में जांच परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर केंद्रित हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों के बयानों को जोड़कर वारदात की कड़ियां तलाश रही है। बेटे के वारदात के बाद घर से निकलने और फिर वापस नहीं आने को भी जांच में अहम माना जा रहा है।

हालांकि उसकी भूमिका की पुलिस पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच उसी पर केंद्रित है। पुलिस ने मृतका की बेटी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि वारदात में किसकी भूमिका है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोग मोहल्ले में सन्नाटा
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घर के अंदर महिला की गला कटी हालत में शव मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से इलाके में हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed