दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग: सचिव से लेकर निदेशक तक के पद खाली, ₹2 लाख से अधिक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन?
DERC Recruitment 2026: दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में 18 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सचिव, कार्यपालक निदेशक, संयुक्त निदेशक और उप निदेशक समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 26 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कुछ पदों पर अधिकतम वेतन 2.18 लाख रुपये तक है। आइए जानते हैं विस्तार से...
विस्तार
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग यानी DERC ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 रिक्त पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी। इसमें सचिव, कार्यपालक निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और अन्य पद शामिल हैं।
भर्ती में सचिव, कार्यपालक निदेशक (टैरिफ), कार्यपालक निदेशक (अभियांत्रिकी), कार्यपालक निदेशक (विधि), संयुक्त निदेशक (टैरिफ-वित्त), संयुक्त निदेशक (विधि) जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निदेशक (टैरिफ-अर्थशास्त्र), उप निदेशक (टैरिफ-लेखा एवं वित्तीय विश्लेषण), उप निदेशक (विधि), संयुक्त सचिव, उप निदेशक (आईटी), प्रधान निजी सचिव समेत कई पदों पर नियुक्तियां होंगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इन पदों के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किए गए हैं। लेवल-14 के पदों पर वेतनमान 1,44,200 से 2,18,200 रुपये है। लेवल-13 के पदों पर 1,23,100 से 2,15,900 रुपये, जबकि लेवल-11 के पदों पर 67,700 से 2,08,700 रुपये वेतनमान निर्धारित है।
बाकी पदों का वेतन कितना है?
सहायक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद लेवल-10 में हैं, जिनका वेतनमान 56,100 से 1,77,500 रुपये है। सहायक लेखा अधिकारी और कार्मिक अधिकारी के पद लेवल-8 में हैं और इनका वेतनमान 47,600 से 1,51,100 रुपये निर्धारित किया गया है।
| क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या | वेतन स्तर | वेतनमान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सचिव | 01 | लेवल-14 | ₹1,44,200–2,18,200 |
| 2 | कार्यपालक निदेशक (टैरिफ) | 01 | लेवल-14 | ₹1,44,200–2,18,200 |
| 3 | कार्यपालक निदेशक (अभियांत्रिकी) | 01 | लेवल-14 | ₹1,44,200–2,18,200 |
| 4 | कार्यपालक निदेशक (विधि) | 01 | लेवल-14 | ₹1,44,200–2,18,200 |
| 5 | संयुक्त निदेशक (टैरिफ-वित्त) | 01 | लेवल-13 | ₹1,23,100–2,15,900 |
| 6 | संयुक्त निदेशक (विधि) | 01 | लेवल-13 | ₹1,23,100–2,15,900 |
| 7 | उप निदेशक (टैरिफ-अर्थशास्त्र) | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 8 | उप निदेशक (टैरिफ-लेखा एवं वित्तीय विश्लेषण) | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 9 | उप निदेशक (विधि) | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 10 | संयुक्त सचिव | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 11 | उप निदेशक (उपभोक्ता सहायक) | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 12 | प्रधान निजी सचिव | 02 | लेवल-11 | ₹67,700–2,09,700 |
| 13 | उप निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 01 | लेवल-11 | ₹67,700–2,08,700 |
| 14 | सहायक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 02 | लेवल-10 | ₹56,100–1,77,500 |
| 15 | सहायक लेखा अधिकारी | 01 | लेवल-8 | ₹47,600–1,51,100 |
| 16 | कार्मिक अधिकारी | 01 | लेवल-8 | ₹47,600–1,51,100 |
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
- DERC भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।
- इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता और अनुभव की शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।
आवेदन कैसे करना होगा?
- सबसे पहले DERC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती से जुड़े विज्ञापन में दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जांच करें।
- डेपुटेशन से जुड़े नियम और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रख लें।
-
कहां से मिलेगी जानकारी?
भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार DERC के उप निदेशक (कार्मिक), प्रशस्ति डे से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए ई-मेल hrdivderc@gmail.com और फोन नंबर 011-41080414 दिया गया है। फोन पर संपर्क सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकता है।