आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम राहे वफ़ा में युंही चलते रहे "अंजुम

                
                                                         
                            कटते हुए आवाज़ से पत्थर नहीं देखा।
                                                                 
                            
तूने अभी अल्फ़ाज़ का नश्तर नहीं देखा।।

दानिस्ता किसी को कभी छुपकर नहीं देखा।
हमने तो नुमायां कोई मंज़र नहीं देखा।।

अक़वाम को देते हैं दिलासों पे दिलासे।
मंज़िल से मिलादे जो वो रहबर नहीं देखा।।

कांटों पे ही सोना है मेरा शौक़ वगरना।
तुमने मेरा फूलों भरा बिस्तर नहीं देखा।।

ऐ अब्रहा तू फ़ील की फ़ौजों पे है मग़रूर।
क्या तूने अबाबील का लश्कर नहीं देखा।।

हम राहे वफ़ा में युंही चलते रहे "अंजुम"।
हमने कभी भूले से भी मुड़कर नहीं देखा।।
-अंजुम अल हसन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर