आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेबसी अपनी जगह है आशिक़ी अपनी जगह।।

                
                                                         
                            बेबसी अपनी जगह है आशिक़ी अपनी जगह।।
                                                                 
                            
याद सब अपनी जगह है जिंदगी अपनी जगह।।
ख़्वाब की आधी अधूरी अब सूरते क्या देखते ,,
ख़्वाहिशें अपनी जगह है चाँदनी अपनी जगह।।
रात के इस पहर से तुम रात के उस पहर तक,,
दरिया ये अपनी जगह है तिश्नगी अपनी जगह।।
इक निशानी इश्क़ की भी कब तलक जिंदा रखे,,
अश्क़ों की अपनी जगह है बंदगी अपनी जगह।।
दुनियाँ की इस भीड़ में जो खो गया सो खो गया,,
दूरियाँ अपनी जगह है परिंदगी अपनी जगह।।
यां किसी को क्या सुनाएं ग़म की अपनी दास्तां,,
दोस्ती अपनी जगह है दुश्मनी अपनी जगह।।
एक मुद्दत हो गई है साहिल को देखें मुझको देव,,
ये सफ़र अपनी जगह है दिल्लगी अपनी जगह।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर