तुम स्पेशल हो,
इसलिए नहीं कि तुम सबसे अलग हो,
बल्कि इसलिए कि तुम्हारे होने से....
मेरी दुनिया कुछ और खूबसूरत लगती है।
तुम्हारी मुस्कान में एक सुकून है,
तुम्हारी बातों में एक अपनापन,
और तुम्हारी खामोशी में भी...
कुछ ऐसा है, जो दिल को छू जाती है।
शायद शब्द कम पड़ जाएँ तुम्हें बताने में,
पर इतना जरूर है—
तुम्हारी जगह कोई और नहीं ले सकता,
क्योंकि तुम सिर्फ खास नहीं…
मेरे लिए बहुत स्पेशल हो।
-संजय श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X