10:38 AM, 29-Aug-2026
बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; अहमदाबाद भागने की तैयारी में था
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम गांव के पास एक बगीचे में होने की बात कही गई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी शेख परवेज को बलान चौक के पास से गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
10:30 AM, 29-Aug-2026
बिहार: TRE-4 में किस विषय के पद बढ़े, अब कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? 17 सितंबर से सामान्य ट्रांसफर के आवेदन
पिछले कई दिनों से संगीत विषय के अभ्यर्थी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव भी किया था। अब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इन्हें बड़ी खुशखबरी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
09:51 AM, 29-Aug-2026
बिहार: नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, एकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार शाम नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय मंतोष कुमार दास गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे उसका शव बरामद किया।
और पढ़ें
09:22 AM, 29-Aug-2026
बिहार: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, टेक सपोर्ट के नाम पर करता था ठगी; मुख्य सरगना गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने विदेशी नागरिकों से फर्जी टेक सपोर्ट और टेलीकॉम सेवाओं के नाम पर ठगी करने वाले कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना अजय साव उर्फ जानी को भगवानपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया।
और पढ़ें
08:56 AM, 29-Aug-2026
बिहार: नेपाल बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 110 श्रद्धालु सुरक्षित भारत लौटे, रसुवा में 3 नेपाली मजदूरों की मौत
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच दो दिनों से फंसे महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और पुणे क्षेत्र के 110 श्रद्धालु शुक्रवार को भिट्ठामोड़ बॉर्डर के रास्ते सुरक्षित भारत लौट आए। सीतामढ़ी प्रशासन ने सभी को भिट्ठा थाना लाकर भोजन कराया और स्वास्थ्य जांच के बाद बस से पटना भेज दिया।
और पढ़ें
08:34 AM, 29-Aug-2026
बिहार: पुलिस जवानों को कुचलने का प्रयास, बैरियर तोड़कर भागा स्टोन चिप्स लदा ट्रक, 10 KM पीछा कर पकड़ा
मुंगेर में शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान स्टोन चिप्स लदे ट्रक ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर बैरियर तोड़ दिया और जांच में जुटे जवानों को कुचलने के प्रयास का आरोप है। ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर पीछा कर ट्रक को बरियारपुर मोड़ के पास पकड़ लिया, लेकिन उसमें सवार दो लोग फरार हो गए।
और पढ़ें
07:46 AM, 29-Aug-2026
बिहार में ट्रक जांच पर बवाल: पुलिस टीम को घेरा, ASI से मारपीट और वर्दी से नेम बैज नोचा; तीन गिरफ्तार
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रक की तलाशी को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। नाजिरपुर हाट के समीप तीनवटिया में विवाद बढ़ने पर पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने एएसआई राजू कुमार समेत गश्ती दल के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और एएसआई को कुछ देर बंधक बनाकर रखा।
और पढ़ें
07:42 AM, 29-Aug-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए 31 अगस्त को बिहारशरीफ स्थित जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। निजी कंपनी रेडर सिक्योरिटी 100 पदों पर सीधे भर्ती करेगी।
और पढ़ें