Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
50 हजार बोतलें, कीमत 85.80 लाख: हिमाचल से बिहार क्यों भेजे जा रहे इतने कोडीनयुक्त सीरप? दारू की जगह पी रहे दवा
तस्करी वाली कोडीनयुक्त सीरप नशे में इस्तेमाल होती है, जो एमआरपी से दो-तीन गुना और बांग्लादेश में पांच गुना दाम पर बिकती है।और पढ़ें
रणजी ट्रॉफी: यूपी के गेंदबाजों के सामने नहीं टिके बिहार के बल्लेबाज, पारी से गंवाया मैच; जानें कितने पर सिमटी?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रनों से हराया। यूपी ने 540 रन बनाए। बिहार की टीम पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 132 रनों पर ऑलआउट हुई।
और पढ़ें
बिहार: दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल भी बरामद
बक्सर के डुमरांव में मुलायम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। महिला से अभद्र व्यवहार और जमीन विवाद के आरोपों की जांच जारी है।
और पढ़ें
बिहार: प्रदेश में त्योहारों पर चलेगा स्वच्छता अभियान, चार रंगों के कूड़ेदानों से होगा कचरे का प्रबंधन
बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। नवरात्र से छठ तक मंदिरों, पूजा पंडालों और मेलों में सफाई, प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और हरित त्योहारों पर जोर रहेगा।
और पढ़ें
बिहार: बेगूसराय में डेरा लौट रही युवती पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार; एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बेगूसराय में 12 अक्टूबर की रात डेरा लौट रही युवती पर एसिड फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस ने समस्तीपुर निवासी गौतम झा को गिरफ्तार किया। घायल युवती का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
और पढ़ें
बिहार: पूर्णिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सैकड़ों मकान ध्वस्त; डंपिंग यार्ड के लिए खाली कराई गई जमीन
पूर्णिया के हांसदा नया टोला में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर 10 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई। यहां एमआरएफ सेंटर और डंपिंग यार्ड बनाने की योजना है। कार्रवाई से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए। प्रशासन ने भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पर्चा देने का भरोसा दिलाया।
और पढ़ें
बिहार: सुपौल में 5.87 करोड़ के फाइबर कार्ड चोरी का खुलासा, यूपी से गिरोह का सरगना गिरफ्तार
सुपौल के पिपरा में मोबाइल टॉवर से 5.87 करोड़ रुपये के 66 फाइबर कार्ड चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना ध्रुव द्विवेदी लखनऊ से गिरफ्तार हुआ। चोरी के उपकरणों की बरामदगी अब तक नहीं हुई है।
और पढ़ें
बिहार: नालंदा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले- 2005 से पहले के बिहार को न भूलें
नालंदा में एनडीए की चुनावी सभा में निशांत कुमार ने मतदाताओं से 2005 से पहले के बिहार को याद कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने शिक्षा और सुशासन में बदलाव गिनाए। नीरज कुमार ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आह्वान किया।
और पढ़ेंबिहार: 30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार, मनरेगा की फाइलें भी ले गई निगरानी टीम
शेखपुरा के अरियरी प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने छह लाख रुपये के मनरेगा कार्य के लिए 60 हजार रुपये मांगे थे।
और पढ़ें
बिहार: अमृत भारत एक्सप्रेस से चाइनीज लहसुन की 12 बोरियां जब्त, नेपाल के रास्ते तस्करी की आशंका
बगहा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अमृत भारत एक्सप्रेस के साधारण कोच से चाइनीज लहसुन की 12 लावारिस बोरियां जब्त कीं। इनकी कीमत करीब 56 हजार रुपये है। नेपाल के रास्ते तस्करी की आशंका है। जांच जारी है।