फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CJP Protest Live: दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी; 100 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

Sun, 11 Oct 2026 06:09 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 11 Oct 2026 06:09 PM IST
खास बातें
Register For Event

Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन जारी रखने के एलान के बाद आज भी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी जुटे। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सीजेपी का कहना है कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। उधर, आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे। यहां पढ़ें सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ा हर पल का अपडेट...

विज्ञापन
Delhi CJP Protest Live Updates CJP protests demanding the resignation of CEC Gyanesh Kumar
CJP Protest Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:45 PM, 11-Oct-2026

दिपके ने पुलिस की मदद के प्रस्ताव पर किया इनकार

पुलिसकर्मियों ने दिपके से पूछा कि क्या उन्हें घर जाने के लिए फ्लाइट या बस की व्यवस्था में मदद चाहिए। इसके अलावा, यदि वह अपने माता-पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य से बात करना चाहते हैं, तो पुलिस उनकी बात भी करवा सकती है। नेहा यादव ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की सुविधा या सहायता की जरूरत हो, तो वह बेझिझक बता सकते हैं। लेकिन अभिजीत दीपके ने मना कर दिया ।
05:43 PM, 11-Oct-2026

दिल्ली पुलिस बोली- दिपके को दादी के निधन पर हर संभव मदद का दिया गया भरोसा

नेहा यादव, पीआरओ, दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही दिल्ली पुलिसकर्मियों को अभिजीत दिपके की दादी के निधन की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत उनसे संपर्क किया और संवेदना व्यक्त की। पुलिस की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया कि यदि वह घर जाना चाहते हैं या उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत है, तो दिल्ली पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
04:19 PM, 11-Oct-2026

दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी; 100 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

दिल्ली में भारी सुरक्षा के बीच रविवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन था। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की ओर मार्च किया, जिसके बाद 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया; कई लोगों को पुलिस की बसों में ज़बरदस्ती ले जाते हुए भी देखा गया।

राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश करते समय सीजेपी समर्थकों के साथ-साथ कई छात्र संगठनों - जैसे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया।
04:03 PM, 11-Oct-2026

दिल्ली पुलिस सीजेपी प्रदर्शन पर देगी पहला बयान

दिल्ली पुलिस सीजेपी के प्रदर्शन पर अपना पहला बयान जल्दी देगी। पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 4:30 बजे आमंत्रित किया है।

02:59 PM, 11-Oct-2026

कापासेड़ा बॉर्डर पर हालात सामान्य

कापासेड़ा बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। पुलिस द्वारा चेकिंग नहीं की जा रही है। गाड़ियों को जाने दिया जा रहा है।
02:58 PM, 11-Oct-2026

आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर आइसा का प्रदर्शन

आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर आइसा की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 11-Oct-2026

आईएनए में हालात सामान्य, नहीं पहुंचा कोई प्रदर्शनकारी

CJP Protest Live - फोटो : अमर उजाला
आईएनए इलाके में फिलहाल हालात सामान्य हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब तक कोई प्रदर्शनकारी यहां नहीं पहुंचा है। पुलिसकर्मी तैनात हैं और निगरानी जारी है।
 
02:12 PM, 11-Oct-2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचा रही है सरकार: रांका

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा, 'सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं। कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया। दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। भाजपा ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है।'
02:03 PM, 11-Oct-2026

अभी हालात काबू में हैं: डीसीपी सचिन शर्मा

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया, 'अभी हालात काबू में हैं। हम शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।'
01:17 PM, 11-Oct-2026

दिल्ली-नोएडा के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली-नोएडा के कालिंदी कुंज बॉर्डर पर रविवार को भी सुरक्षा व्यवस्था जारी है। बॉर्डर पर अभी भी बैरिकेड्स लगे हैं और दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। हालांकि, शनिवार के मुकाबले सुरक्षाकर्मियों की संख्या में कुछ कमी दिखाई दे रही है और वाहनों की जांच भी पहले की अपेक्षा कम सख्ती से की जा रही है। इससे लोगों को जाम से राहत मिली है। फिलहाल, आवाजाही के लिए एक ही लेन खोली गई है, जबकि दोनों तरफ के रास्ते पूरी तरह नहीं खोले गए हैं। ऐसे में यातायात सामान्य होने के बावजूद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed