फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक पास, दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित

Mon, 03 Aug 2026 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Aug 2026 04:27 PM IST
खास बातें
Register For Event

Parliament Monsoon Session LIVE: आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो नए विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराने की कोशिश होगी। जानिए संसद की हर बड़ी हलचल के लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
parliament monsoon session live updates lok sabha rajya sabha bills discussion
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:14 PM, 03-Aug-2026

कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक को संसदीय समिति की मंजूरी

संसद की संयुक्त समिति ने कॉरपोरेट लॉ (संशोधन) विधेयक, 2026 का समर्थन करते हुए कई अहम सिफारिशें की हैं। समिति ने छोटे कारोबार, स्टार्टअप, वन पर्सन कंपनी और प्रोड्यूसर कंपनियों के लिए अनुपालन नियम आसान बनाने तथा प्रक्रियागत चूक के मामलों को और अधिक गैर-आपराधिक बनाने की पैरवी की है। समिति ने कुछ उल्लंघनों पर 50 हजार रुपये का निश्चित जुर्माना तय करने और छोटी कंपनियों को वस्तु या सेवाओं के रूप में सीएसआर योगदान की अनुमति देने की भी सिफारिश की है।

समिति ने कहा कि गंभीर धोखाधड़ी वाले मामलों में आपराधिक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, जबकि सामान्य प्रक्रियागत चूक पर केवल आर्थिक दंड लगाया जाए। रिपोर्ट में विदेशी कंपनियों को भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में आसानी से स्थानांतरित होने, हाइब्रिड और वर्चुअल शेयरधारक बैठकें, ई-वोटिंग तथा डिजिटल फाइलिंग जैसी व्यवस्थाओं को भी बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है। समिति ने यह रिपोर्ट विभिन्न हितधारकों से मिले 900 से अधिक सुझावों पर विचार के बाद तैयार की है।

04:26 PM, 03-Aug-2026

जीवन बीमा पॉलिसी बीच में छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी, संसद में सरकार ने दी जानकारी

देश में जीवन बीमा पॉलिसी समय से पहले सरेंडर करने या बीच में छोड़ने का रुझान बढ़ा है। सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि कुल बीमा लाभ भुगतान में सरेंडर और निकासी की हिस्सेदारी 2021-22 के 32 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 में 39 प्रतिशत हो गई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अब सरेंडर और निकासी का हिस्सा मैच्योरिटी लाभ से भी अधिक हो गया है। बीमा नियामक इरडा के अनुसार, गलत उत्पाद का चयन, प्रीमियम भरने में कठिनाई, गलत बिक्री, कम जानकारी और आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव इसके प्रमुख कारण हैं।
 
विज्ञापन
04:23 PM, 03-Aug-2026

राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास

राज्यसभा ने सोमवार को विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बावजूद सरकार ने विधेयक को सदन से मंजूरी दिला दी। यह विधेयक एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों में संशोधन का रास्ता साफ करेगा। सरकार का कहना है कि इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा, जबकि विपक्ष ने विधेयक और सदन की कार्यवाही को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

02:14 PM, 03-Aug-2026

लोकसभा में बैंककार बही सुरक्षा विधेयक और भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक पेश

सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया। वहीं, राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक पेश किया।

दोनों विधेयक उस समय सदन में पेश किए गए, जब विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के कारण कार्यवाही दोबारा बाधित हुई और दिन की दूसरी बार लोकसभा को स्थगित करना पड़ा।
 
12:01 PM, 03-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई। विपक्ष के हंगामे के कारण निचले सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
11:22 AM, 03-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 03-Aug-2026

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

सोमवार को विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी करने और कार्यवाही में बाधा डालने के बाद लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
11:14 AM, 03-Aug-2026

मानसून सत्र की रणनीति पर विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा के विपक्षी नेताओं की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में जारी मानसून सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति तैयार की गई। बैठक में दोनों सदनों में विपक्ष के रुख को लेकर तालमेल बनाने और आज की कार्यवाही के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई।
 
11:13 AM, 03-Aug-2026

राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू 

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को फिर शुरू हो गई। संसद के मानसून सत्र का आज 11वां दिन है।
10:13 AM, 03-Aug-2026

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए: सांसद सागरिका घोष

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन प्रदर्शनकारी बच्चों को माफ करने की बात कही, जिन्होंने कुछ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, असल में माफी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मांगनी चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed